कपड़े जिनका प्रयोग पर्दी, तकियों गद्दों, सोफा कवर, दीवार को ढकने में किया जाता है।
Theatre
थियेटर, रंगशाला
नाटक आदि के प्रस्तुतिकरण हेतु कोऊ भवन अथवा खुला स्थान।
Theme Song
कथानक गीत
1.किसी संगीत नाटक अथवा फिल्म में बार-बार बजने वाली धुन।
2.कोऊ संकेत धुन।
Threes
थ्रीज़
एक दी गई छवि के लिए फिल्म के तीन फ्रेमों का उद्भासन।
Throwline Cleat
थ्रोलाइन क्लीट
जब जोड़ एक सात सपाट हो जाते हैं तो एक रेखा को निर्देशित करने के लिए उसे जोड़ने वाली वस्तु।
Tie-Of Cleat
टाइ ऑफ़ क्लीट
बंधन रेखा को निर्देशित करने और पकड़ने के लिए जोड़ने वाली वस्तु।
Tilt
अभिनमन, अभिनति
एक स्थिर आधार पर कैमरे का झुकाव।
Time Base Corrector
टाइम बेस करेक्टर
एक उपकरण जो वीडियो टेप की तकनीकी अशुद्धियों को सुधारता है तथा टेप को प्रसारण हेतु तैयार करता है अथवा वीडियो टेप को एक बड़े टेप फॉर्मेट में डबिंग हेतु तैयार करता है।
Time Limit
समय सीमा
समय निर्धारित जिसके अंदर किसी कार्य को संपन्न किया जाता है।
Tone
1.टोन 2. ध्वनि उतपन्न करना, सुरयुक्त, आवाज, टोन
1.भूरे रंग सहित एक शुद्ध रेग।
2. ध्वनि यंत्रों के निरीक्षण में प्राय: उपयोग होने वाली निरंतर कालांतरण की ध्वनि। संपादन कक्ष में 1000 साइकल प्रति सेकंड कालांतरण की ध्वनि समकालन के लिए इस्तेमाल होती है।