logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

teacher's training course
अध्यापक प्रशिक्षण पाट्यक्रम
अध्यापक प्रशिक्षण का पाठ्य-क्रम जिसका एक सत्र लगभग एक या दो वर्ष का होता है। इसे सरकारी मान्यता प्राप्त होती है। इसमें उत्तीर्ण होने के पश्चात् छात्र प्रशिक्षित अध्यापक के रूप में कार्य कर सकते हैं।

teaching aids
अध्यापन साधन
अध्यापक द्वारा प्रयोग की जाने वाली दृश्य और श्रव्य सामग्री या साधन जिससे वह छात्रों को अधिगम के लिये प्रेरणा और प्रोत्साहन दे सके तथा पाठ में छात्रों की रुचि बनाए रखे। इसमें सभी दृश्य-श्रव्य साधन, पाठ की रूपपेखा, माँडल आदि तथा इसी प्रकार की अन्य सहायक सामग्री होती है।

teaching device
अध्यापन युक्ति
अध्यापक द्वारा अपने अध्यापन कार्य को सफलता-पूर्वक सम्पन्न करने के लिये प्रयुक्त उपाय जैसे प्रश्नोत्तर, विवरण, वर्णन, वाचन, प्रयोग, प्रदर्शन आदि।

teaching machine
अध्यापन यंत्र
योजनाबद्ध अधिगम प्रस्तुत करने के लिये एक यंत्र। इस यंत्र के अनेक प्रकार होते हैं। एक सरल से लेकर अभिकलीत्र साधन शिक्षण यंत्र का कार्य करते हैं। दे. programmed instruction.

teaching programme
अध्यापन- कार्यक्रम
अ-एक निर्धारित अविधि में विद्यालय द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रम और पाठ्यविषय की रूपरेखा। आ- किसी निर्धारित समय में प्रस्तावित शिक्षण क्रिया-कलाप का वर्णन अथवा ब्यौरा--- विशेषकर शिक्षक-विद्यार्थी के दैनिक क्रिया-कलाप की व्यवस्था।

teaching university
अध्यापन विश्वविद्यालय

technical education
तकनीकी शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा
एक प्रकार की शिक्षा जिसका मुख्य उद्देश्य किसी तकनीक अथवा तकनीकी प्रक्रिया को सिखाना तथा विद्यालयी शिक्षा से ऊपर के स्तर के प्राविधिज्ञ तैयार करना होता है।

technical school
तकनीकी विद्यालय, प्राविधिक विद्यालय
सामान्यतः माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाला विद्यालय जो अनुप्रयुक्त कला में प्रशिक्षण देता हो।

techniligical education
प्रौद्योगिकीय शिक्षा
औद्योगिक कलाओं के प्रणालीबद्ध अध्ययन की शिक्षा। इस प्रकार की शिक्षा में विनिर्माण प्रक्रियायें अधिक महत्व रखती हैं।

telic research
प्रयोजनपरक अनुसंधान
प्रारंभ से किसी उद्देश्य या परिणाम को ध्यान में रख कर किया जाने वाला अनुसंधान। कभी-कभी इसके मूल में विकास की कोई निश्चित योजना हो सकती है।


logo