logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

teleprinter
दूर मुद्रक, टेलीप्रिंटर देखिए 'creed'

teletype
दूर मुद्र स्वचालित मुद्रक यंत्र जिस पर तार-समाचार टंकित होकर आता है।

teletype setter
दूर मुद्र टंक एक स्वचालित उपकरण जो लाइनो टाइप के अक्षर-पटल पर लगा होता है और उसे स्वचालित कर देता है अर्थात् अक्षर आप से आप टंकित होते चले जाते हैं।

television journalism
दूरदर्शन पत्रकारिता दूरदर्शन के लिए समाचार-संग्रह, समाचार-लेखन तथा समाचार-सम्पादन की कला। इसमें दृश्य और श्रव्य दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है।

text
मूल पाठ समाचार की काया, जिसमें कथामुख, शीर्षक आदि सम्मिलित नहीं होते।

text type
मूल पाठ, मुद्राक्षर वह मुद्राक्षर जिसमें समाचार के मूल पाठ का कम्पोजन किया जाता है।

T.F.
जारी `टु फालो` का संक्षेप। यह संदेश कि समाचार की पाण्डुलिपि बाद में भेजी जाएगी।

think piece magazine
थिंक पीस मैगज़ीन व्याख्यात्मक पत्रिका या विचार पत्रिका। वह पत्रिका जिसमें तथ्यात्मक समाचार नहीं बल्कि उसकी पृष्ठभूमि, उसके पीछे के तथ्य आदि प्रकाश डाला जाता है।

thin line
महीन रेखा, थिन लाइन जितना स्थान उपलब्ध है उसके लिए छोटी पंक्ति।

third stick
तिहाई हाशिया, थर्ड स्टिक तिहाई कालम के भाग से कम्पोज करने का निर्देश।


logo