logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Thermophilie
तापरागी
वे जीव जिनकी इष्टतम वृद्धि 45º सें. अथवा उससे ऊपर तापमान पर होती है । ये जीव गर्म पानी के चश्मों या कम्पोस्ट बनाते समय पाये जाते हैं ।

Thermostabilization
तापस्थायीकरण
वह प्रक्रिया या स्थिति जिसमें गर्म करने पर भी सूक्ष्मजीवों की विशेषताएं अपरिवर्तनीय रहती हैं ।

Thrush
शरालि
मुंड की श्लेष्मल (mucous) झिल्ली का संक्रमण जो कैन्डिडा एल्बिकैन्स द्वारा उत्पन्न होता है ।

Thylakoid
थाइलेकॉयड
झिल्लीमय संरचना जिसमें क्रमशः संश्लेषी वर्णक होते हैं ।

Thymine dimer
थायमीन द्वितय
आस-पास के (नजदीकी) दो पिरिमिडीन सहसंयोजी बंधों के बनने के फलस्वरूप निर्मित संरचना जो डी.एन.ए. की प्रतिकृतिकरण को रोकते है ।

Tm
टी.एम.
गलन तापमान दर्शान के लिए काम में लाए जाने वाले संकेताक्षर ।

Toad stool
कुकुरमुत्ता
कवक की एक जाति जो प्रायः विषाक्त होती है और जिसकी बेसीडियोकार्प छतरी के समान होती है ।

Tolerance
सहयता
रोग को सहने की क्षमता ।

Topoisomerase
टोपोआइसोमेरेस
एंजाइम विशेष जो किसी CccDNA के सांस्थितिक समावयवी (topological isomere) को दूसरे में बदल देता है ।

Toxinogenic
आविषजनी
आविष पैदा करने की क्षमता वाला ।


logo