logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

script type
हस्तलिपि टाइप वह मुद्राक्षर जो देखने में हस्तलिखित प्रतीत होता है।

seasonal calender
पर्व-त्योहार मासिक क्रम से तैयार की गई ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों की सूची जो प्रतिवर्ष निश्चित या प्रायः निश्चित तिथियों पर आते हैं और जो रोचक समाचार के आधार होते हैं। यह सूची सम्पादकों के लिये निर्देशिका का काम देती है, जिसकी सहायता से वे उपयुक्त समय पर समाचार संग्रह तथा रूप-लेख आदि के लिये सरलतापूर्वक अग्रिम व्यवस्था कर सकते हैं।

seasonal story
ऋतु समाचार वह समाचार जिसमें किसी मौसम की विशेषताओं की झलक होती है। उदाहरण के लिये, वर्षा ऋतु में पावस-गीत या झूला तथा वसन्त ऋतु में भिन्न-भिन्न प्रकार के मोहक पुष्पों की छटा का विवरण।

second day
अगला दिन किसी पूर्व प्रकाशित समाचार से सम्बद्ध अगले दिन का विवरण।

second day story
अनुगामी समाचार देखिए 'follow up story'

second front
विभागीय मुख पृष्ठ किसी समाचार के द्धितीय खण्ड का प्रथम पृष्ठ। उदाहरणार्थ, सामान्य अंक के अन्तर्गत रविवारीय परिशिष्ट।

second front page
विभागीय मुख पृष्ठ देखिए 'second front'

sectional story
धारावाही समाचार वह समाचार जो तार से या दूरमुद्रक पर खण्डों में प्राप्त होता है या जो खण्डों में कम्पोजन के लिएये भेजा जाता है। यह शब्द उस बृहत् समाचार के लिए भी प्रयुक्त होता है जिसके भिन्न-भिन्न पहलू दो या अधिक शीर्षकों के अन्तर्गत प्रकाशित होते हैं।

sedition
राजद्रोह वह वक्तव्य या लेखन जो राजद्रोहात्मक हो या जिससे राजद्रोह भड़कने की आशंका हो।

seditious libel
राजद्रोहात्मक अपमान-लेख, राजद्रोही अपमान लेख वह लेख जिसमें शासन के प्रति घृणा व्यक्त की गई हो।


logo