logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Schick test
शिक परीक्षण
वह त्वचीय परीक्षण जिससे डिप्थीरिया के प्रति किसी व्यक्ति की सुग्राहीता का पता चलता है ।

Schizogony
विखंडनी जनन
प्रोटोजोआ के जीवों का परपोषी कोशिका में होने वाला अलैंगिक जनन जिसके परिणामस्वरूप खंडजाणु (merozoites) पैदा होते हैं ।

Schizont
शाइजोन्ट, दीर्णक
मलेरिया परजीवी के अलैंगिक चक्र की एक अवस्था ।

Schultz-Charlton reaction
शुल्ट्जा-कार्लटन अभिक्रिया
शुल्ट्ज-कार्लटन अभिक्रिया स्ट्रेप्टोकॉकस पायोजीन्स से उत्पन्न स्कार्लेट ज्वर का पता लगाने के लिए किया जाने वाला त्वचीय परीक्षण ।

SCP (single cell Protein)
एस.सी.पी. (एकल कोशिका प्रोटीन)
एक कोशिक सूक्ष्मजीव से बनी वह पौष्टिक प्रोटीन, जिसका उपयोग मुख्य रूप से मानव तथा अन्य प्राणियों के आहार के लिए किया जाता है ।

Secondary cycle
द्वितीयक चक्र
रोगजनक के प्राथमिक चक्र से प्राप्त संरोप से उत्पन्न ऐसा दूसरा चक्र जिससे पहले रोगजनक की कोई सुसुप्ति अवस्था नहीं होती ।

Secondary infection
द्वितीयक संक्रमण
मूल संक्रमण होने के बाद दूसरे संक्रमण का साथ ही हो जाना जिसका कारक पहले संक्रमण कारक से भिन्न होता है ।

Secondary organism
द्वितीयक जीव
किण्वन के लिए प्रयुक्त होने वाला सहयोगी जीव ।

Seguela
अनुगम (आयुर्विज्ञान)
ऐसा विकार जो दुसरे रोग से उत्पन्न होता है ।

Selection
वरण
ऐसी परिस्थितियों का उपयोग, जो विशेष लक्षण प्ररूप वाली कोशिकाओं को जीवित बनाए रखती है ।


logo