logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ratio meter
अनुपात मापी
एक उपयंत्र, जिसकी संक्रिया दो अलग - अलग परिपथों या एक परिपथ की शाखाओं की धाराओं के मध्य अनुपात पर निर्भर करती है।

Rayleigh wave
रेले तरंग
किसी ठोस के पृष्ठ पर संचरण करने वाली तरंग इसमें कम्पी कण प्रक्षेप पथ दीर्घवत्ती होती हैं जिसका बृहत अक्ष पृष्ठ के अभिलम्ब तथा केन्द्र विक्षोभ मुक्त पृष्ठ पर होता है।

Re - entrant or borda's mouth piece
अंतः प्रविष्ठ या बोर्डा मुखिका
वह आन्तरिक मुखिका जिसकी दिशायें समान्तर और कोरे तीक्ष्ण, हो, अंतः प्रविष्ट या बोर्डा मुखिका कहलाती है। यह द्रव के अन्दर अपने व्यास की कम से कम 2.5 गुना लम्बाई तक अन्दर रहती है।

Reactance drop
प्रतिघात पात
परिपथ के अन्दर आन्तरिक प्रतिघात विभव के कारण परिपथ के निर्गम विभव में गिरावट।

Reactance voltage
प्रतिघात विभव
परिपथ के प्रतिघात के अन्दर बहने वाली धारा के कारण विभव या पश्च विद्युत-वाहक-बल। यह धारा और प्रतिघात का उत्पाद है और धारा में परिवर्तनों का विरोध करता है।

Reaction turbine
प्रतिक्रिया टरबाइन
इसमें ब्लेड पर प्रवाहित भाप रूद्धोष्म रीति से प्रवाहित होती है तथा ब्लेड नोजल का कार्य करते हैं।
जल यांत्रिकी में, वह टरबाइन जिसमें जल दाब या दाबोच्चता का प्रयोग किया जाता है न कि जल वेग या आवेग का। इसमें जल दाब वायुमंडलीय दाब से अधिक रहता है। इसमें निर्देशक-फलक लगे होते हैं जो जलधारा को चक्राल पर विक्षेपित करते हैं। पूर्ण तथ जल से भरा रहता है। जल की दिशा एवं संवेग में परिवर्तन के कारण चक्राल घूमने लगता है।

Reactive factor
प्रतिघाती गुणक
प्रतिघाती वोल्ट - एम्पिर और समग्र वोल्ट - एम्पियर का अनुपात।

Reactive load
प्रतिघाती भार
भार, जिसमें टर्मिनल पर धारा और विभव के बीच 90 अंश को कलान्तर होता है।

Reactor
रियक्टर / प्रतिघातित्र
एक परिपथ युक्ति जिसका मुख्य अभिलक्षण प्रतिघात है। प्रेरित्र में प्रतिघात प्रेरक होता है जबकि संधारित्र में यह संधारी होता ह।

Real wages
वास्तविक मजदूरी
वह मजदूरी जिसका सम्बन्ध मुद्रा से नहीं बल्कि उसकी क्रय क्षमता से होता है।


logo