logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pauperism
कंगाली
आर्थिक आश्रितता की वह स्थिति जब कोई व्यक्ति अथवा समूह अपने जीवन-यापन के लिए सामाजिक प्रतिमानों द्वारा अमान्य साधनों का उपयोग करता है।

Penalty rate
कठिन-कार्य दर
वेतन अथवा मजदूरी की वह ऊंची दर जो समयोपरि, रविवार, छुट्टियों अथवा अरुचिकर या खतरनाक कार्यों के लिये दी जाती है।

Penitentiary
सुधारागार, परिताप कक्ष
सुधारागार के लिए प्रयुक्त एक प्राचीन नाम जहाँ अपराधियों को दंडित करने के स्थान पर सुधारने में विश्वास किया जाता था।

Peno-correctional treatment
दण्ड-सुधार उपचार
दण्ड तथा सुधार संस्थाओं जैसे कारावास, बालसुधार गृह, रिफारमेटरी स्कूल आदि में रख कर अपचारी अथवा समाज विकृत व्यक्ति का सुधार करना।

Penology
दण्डविज्ञान, दण्डशास्त्र
व्यावहारिक समाजशास्त्र की वह शाखा जिसका संबंध समाज विरोधी व्यवहार करने वाले व्यक्तियों की सामाजिक प्रक्रिया, उनके दण्ड सुधार, पुनर्वास एवं तत्संबंधी संस्थाओं के संगठन, प्रशासन तथा अपराध के निरोध से है।

Performance appraisal
निष्पादन मूल्यांकन
कर्मचारी के वेतन में वृद्धि, पदोन्नति, स्थानान्तरण और प्रशिक्षण आदि पर निर्णय करने से पूर्व उसके निष्पादन अथवा दक्षता का मूल्यांकन करना।

Performance wage
निष्पादन वेतन
कौन कितना और कैसा काम करता है इस आधार पर उसका वेतन या पारिश्रमिक तय करना या उसमें वृद्धि करना।

Permanent disability
स्थायी अपंगता, स्थायी अशक्यता
आघात अथवा दुर्घटना के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाली पूर्ण या आंशिक शारीरिक अपंगता जिसके कारण व्यक्ति अपने कार्य को सामान्य ढंग से कर सकने में असमर्थ हो गया हो।

Permanent partial disability
स्थायी आंशिक अपंगता, स्थायी आंशिक अशक्यता
शरीर के किसी एक अंग जैसे एक आंख, हाथ अथवा पैर का किसी क्षति या दुर्घटना के कारण स्थायी तौर पर बेकार हो जाना या किसी विशेष बीमारी के कारण कर्मचारी का अपने कार्य को सामान्य ढंग से करनें में असमर्थं हो जाना।

Permanent total disability
स्थायी पूर्ण अपंगता, स्थायी पूर्ण अशक्यता
किसी क्षति या औद्योगिक दुर्घटना के परिणामस्वरूप कर्मचारी की दोनों आंखों, हाथ या पैरों या एक हाथ और पैर अथवा लकवे के कारण दोनों हाथ या पैरों का स्थायी तौर पर बेकार हो जाना जिससे वह अपने कार्य को सामान्य ढंग से करने में बिल्कुल ही असमर्थ हो जाये।


logo