विशिष्ट संक्रमण कारक के विरोध में किसी दूसरे व्यष्टि में विकसित किया गया प्रतिरोध जो बाद में रोगी में स्थानान्तरित किया जाता है । इस रोधक्षम अवस्था का अर्जन प्राकृतिक रूप से अथवा कृत्रिम उपायों से भी किया जा सकता है ।
Pasteurization
पास्तेरीकरण
रोगजन सूक्ष्माणुओं को गर्म और ठंडा करके नष्ट करने की विधि जिसमें सूक्ष्माणुओं को पहले 62.9 सें तापमान पर 30 मिनट तक अथवा 71.6 से. तापमान पर 15 मिनट तक उपचारित करते हैं और फिर तेजी से उनका शीतलन करते हैं । आजकल यह प्रक्रिया परिवर्तित विधि में तापमान काफी बढ़ा कर कुछ ही सेकेंड में पूरी हो जाती है ।
Pathogen
रोगाणु, रोगजन
संक्रामक रोग उत्पन्न कर सकने में सक्षम सूक्ष्म जीव ।
Pathogenecity
रोगजनकता
रोगजनक की रोग या विकृति उत्पन्न करने की क्षमता ।
Pathogenesis
विकृतिजनन
रोग उत्पन्न होने का प्रक्रम अथवा क्रियाविधि ।
Pectin
पेक्टिन
गैलेक्टुरोनिक अम्ल के बहुलक । इनमें पैक्टिन, पैक्टिक अम्ल, पेक्टिनिक अम्ल तथा अन्य पेक्टिन यौगिक सम्मिलित होते हैं ।
Pectolytic
पेक्टिन-अपघटनी
पेक्टिन अपघटक जीवाणु ।
Pedicel
वृंत, पुष्पवृंत
बीजाणुओं से संबंधित एक पतला, छोटा वृंत । इस शब्द का उपयोग जीनस एकाउलोस्पोरा में बीजाणु और बीजाणु रखने वाले कवक तंतु के बीच के छोटे अनुयोजक के लिए होता है ।
Pediococus
पीडियोकोसस
गोल जीव जो दो तलों में विभाजित होकर चतुष्क बनाते हैं ।
Pelvic inflammatory disease
श्रोणिशोथज रोग
योनि और एन्डोसर्विक्स से ऊपर की दिशा में एनडोमेट्रियम और फैलोपी नलिकाओं तक हो जाने वाला जीवाणु-जनित रोग ।