logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

obsessional behaviour
मनोग्रस्तिज व्यवहार
एक प्रकार का आग्रही व्यवहार जिसमें व्यक्ति की चेतना में कोई न कोई विचार, धारणा निरंतर बनी रहती है। यद्यपि व्यक्ति इस प्रकार के विचार को आधारहीन समझता है और उससे छुटकारा प्राप्त करने का प्रयास भी करता है किन्तु वह ऐसा व्यवहार करने के लिए विवश होता है।

occupation
व्यापृति, धंधा, व्यवसाय,
वे कर्त्तव्य या दायित्व जिन्हें मनुष्य लक्ष्य सिद्धि या जीविकोपार्जन के लिए निभाता है।

occupational approach
व्यावसायिक उपागम
किसी व्यवसाय या वृत्ति से संबंधित पाठ्यचर्या को उस व्यवसाय में सगे व्यक्तिओं की अपेक्षित योग्यताओं, कौशल, ज्ञान के विश्लेषण के आधार पर बनाना।

occupational danger
व्यावसायिक खतरा
कोई ऐसा नुकसान, रोग या खतरा जिसकी सम्भावना किसी विशेष व्यवसाय के साथ जुड़ी होती है।

occupational education
व्यावसायिक शिक्षा
ऐसा शैक्षिक कार्यक्रम जिसमें व्यवसायों मे कौशल तथा क्षमता देने को प्रमुखता दी जाती है ताकि छात्र अपनी जीविका कमाने के योग्य बन सके। इसका उद्देश्य मंद बुद्धि अपचारी, विकलांग आदि बालकों को जीवन में स्थापित करने की सामर्थ्य प्रदान करना है।

occupational hazard
व्यावसायिक खतरा
दे. occupational danger

occupational information
व्यावसायिक सूचना
छात्रों के परामर्श के लिए विभिन्न रिक्त स्थानों, पदों या व्यवसायों के बारे में सही और उपयोगी जानकारी जिसमें विभिन्न पदों से संबंद्ध अर्हताओं, कर्त्तव्यों, कार्य की शर्तों आदि के साथ-साथ यह उल्लेख भी रहता है कि इस संदर्भ में और आवश्यक सूचनाएं कहां से मिल सकती हैं।

occupational rating scale
व्यावसायिक निर्धारण मापनी
अ- निर्धारक माप जिसके आधार पर किसी व्यक्ति विशेष की विभिन्न व्यवसायों में रुची अथवा संभावित सफलता का मूलांकन किया जा सके। आ- वह माप जिसके आधार पर किसी व्यवसाय से संबंधित विभिन्न कारकों का वर्गीकरण और मूल्यांकन किया जा सके।

occupational study
व्यावसायिक अध्ययन
अ- किसी विशिष्ट व्यवसाय से संबंधित सूचनाओं का संग्रह, अध्ययन और विश्लेषण। इस प्रकार के अध्ययन के परिणामों का प्रयोग उस व्यवसाय के लिए अपेक्षित कौशल, ज्ञान और वैयक्तिक विशेषताओं तथा कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने के लिए किया जाता है। आ- व्यावसायिक निर्देशन के संदर्भ में छात्रों द्वारा किसी व्यवसाय का अध्ययन।

odd-even reliability
सम-विषम विश्वसनीयता
किसी परीक्षण की विश्वसनीयता का अनुमान लगाने की विधि। इसमें परीक्षण दो तुलनात्मक भागों में, प्रायः सम संख्या वाले और विषम संख्या वाले मदों में बाँट दिया जाता है। इसके बाद दोनों विभाजित भागों के प्राप्ताकों को सहसंबंधित किया जाता है और संपूर्ण परीक्षण की विश्वसनीयता निकालने के लिए स्पीयरमैन ब्राऊन सूत्र का प्रयोग किया जाता है।


logo