ग्रीक अक्षर ओमेग(w) के आकार के; जैसे बौट्रियॉप्टेरिस के वृन्तारेश।
Oncus
औंकस
कुछ पराग-कणों के अन्तर चोल (एन्टाइन) में रन्ध्रों के नीचे का मोटापा।
Open bundle
खुला पूल
संवहन पूल, जिसमें कैम्बियम होने से वर्धनक्षमता हो।
Opposite
सम्मुख
एक-दूसरे के सामने स्थित जैसे -
Ora
छिद्रक
ऑस (OS) का बहुवचन।
Oral
छिद्रकीय
छिद्रक(ऑस) से संबंधित।
Orbiculate
गोलाकार
(पत्ती) जो गोल-सी हो। पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती जिसका लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 1 : 1 हो।
Order
गण
जीव वर्गीकरण की इकाई, जो कुल से ऊपर और वर्ग से नीचे होती है अर्थात् कई कुल मिल कर एक गण बनाते हैं और कई गण मिलाकर एक वर्ग।
Ordovician
और्डोविशियन
(1) 50 से 43 करोड़ वर्ष पूर्व बने पैलियोज़ोइक शैल समूह जिनमें केवल कुछेक शैवाल पाए जाते हैं।
Organ genus
अंग वंश
किसी अंग विशेष पर आधारित अनंतिम वंश। समूचे पादप के न खोजे जाने पर किसी एक विलगित अंश को ही जीव का नाम दे दिया जाता है; जैसे बाउमैनाइटीज़ (शंकु पर आधारित) तथा टिलोफिलम (पत्ती पर आधारित)।