logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Outwash plain
हिमानी धौत मैदान प्रतिसारी हिमनदों से पिघलकर बहती जलधारा द्वारा छोड़े गए मोटे गठन वाले पदार्थों (बालू, कंकड़ आदि ) का निक्षेप।

Oven dry soil
अवन शुष्क मृदा 105 सेंटीग्रेड पर शुष्क होने पर मृदा का स्थिर भार।

Oxic horizon
ऑक्सिक होराइजन/संस्तर ऐसा खनिज मृदा संस्तर जो कम से कम 30 सेमी. मोटा होता है। इसमें अपक्षयी प्राथमिक खनिज अथवा 2:1 जालक मृत्तिका नहीं होती है परंतु 1:1 जालक मृत्तिकाएँ और अत्यधिक अघुलनशील खनिज (स्फटिक बालू, लौह और एलुमिनम के जलयोजित ऑक्साइड) होते हैं। इसमें विनिमयशील क्षारकों की मात्रा कम होने के कारण धनायन विनिमय क्षमता होती है।

Oxisol
ऑक्सीसोल मृदावर्गीकरण के यू.एस. व्यापक वर्गीकरण में एक मृदा क्रम (सर्वोच्च कोटि)। ऑक्सीसोल अत्यधिक अपक्षयित मृदाएँ हैं जिनमें लौह तथा ऐल्युमिनियम ऑक्साइड अधिक मात्रा में होता है परंतु सिलिका नही होता। इस प्रकार की मृदाएँ प्रायः ऊष्ण कटिबंधीय जलवायु में पायी जाती हैं।


logo