logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Occupational stratification
व्यावसायिक स्तरीकरण
जनसंख्या का व्यवसाय या कार्य के आधार पर वर्गीकरण।

Occupational structure
व्यावसायिक संरचना
किसी विशेष अर्थतंत्र, उद्योग अथवा संयंत्र में काम कर रहे समस्त व्यक्तियों को सर्वोच्च श्रमकोटि देकर निम्नतम श्रम-कोटि के अंतर्गत स्थानानुसार श्रेणी या संहिताबद्ध करना।

Occupational survey
व्यवसायगत सर्वेक्षण
किसी क्षेत्र अथवा समुदाय का व्यावायिक अध्ययन। इसमें लोगों के कौशल, शिक्षा, आयु, स्वास्थ्य, पदोन्नति से संबंधित आकांक्षाओं, व्यावसायिक प्राथमिकताओं आदि का अध्ययन किया जाता है।

Occupational therapy
व्यावसायिक चिकित्सा
रुग्ण एवं (शारीरिक एवं मानसिक) बाधाग्रस्त व्यक्तियों को किसी उत्पादक कार्य में लगाकर उनका उपचार करने की एक विशिष्ट विधि। इस विधि का दुर्घटनाग्रस्त कार्मिकों अथवा अन्य कर्मचारियों के पुनर्वास में विशेष महत्व है।

Occupationology
व्यावसायिकी, व्यवसायविद्या
धंधों अथवा व्यवसायों का अध्ययन।

Off shift
इतर पारी
जिन उद्योगों में दो या तीन पारियों में नियमित रूप से कार्य होता हो उनमें एक और अतिरिक्त पारी की व्यवस्था। इसे विशेष पारी या अंशकालिक पारी भी कहा जा सकता है।

Off shift premium
इतरपारी अधिवेतन
निर्धारित पारी के अतिरिक्त कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी दरों में की जाने वाली वृद्धि।

One man strike
एक-जन हड़ताल
नियोजक द्वारा किसी एक कर्मचारी के विरुद्ध की गई अनुचित कार्यवाही के विरोध में की जाने वाली हड़ताल जिसका मुख्य अभिप्राय न केवल उस व्यक्ति के हितों की रक्षा करना होता है बल्कि समस्त कर्मचारी वर्ग उस व्यक्ति के प्रति की गई अनुचित कार्यवाही के प्रति रोष प्रकट करते हैं।

On the job training
अंतःकार्य प्रशिक्षण
कार्यरत कर्मचारी को कार्य संपादन प्रक्रिया में ही निरीक्षण अथवा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया जाने वाला शिक्षण व अनुदेश।

Open door policy
मुक्त द्वार नीति
सामाजिक संस्थाओं की यह नीति कि जो व्यक्ति या समूह उनके मामलों के अनुकूल कार्य करते हैं वे संस्था के कार्यों में भाग ले सकते हैं या सेवाओं से लाभान्वित हो सकते हैं।


logo