शिक्षा से संबंधित एक नया संप्रत्यय जिसके अनुसार महाविद्यालयी शिक्षा का व्यवसाय अथवा वृत्ति स्थानन से प्रत्यक्ष संबंध होना चाहिए। उदाहरणार्थ छात्र-अध्यापक को उन्हीं कौशलों पर अधिकार प्राप्त करना चाहिए जो अध्यापक व्यवसाय में प्रवेश पाने पर लाभदायक सिद्ध होते हैं जिसे छात्रों को संबंधित व्यवसाय के व्यावहारिक पक्षों का ज्ञान प्राप्त हो जाए।
Non directive model
अनिदेशात्मक मॉडल
कार्ल रोजर द्वारा प्रतिपादित एक प्रतिरूप जिसका संबंध आत्मबोध, ज्ञान , स्वायत्तता तथा आत्म संकल्पना के संदर्भ में व्यक्तिगत विकास की क्षमता विकसित करने से है।
Non directive pedagogy
अनिदेशात्मक शिक्षणशास्र
कार्ल रोजर्स तथा उसके कार्य से प्रेरित शिक्षणशास्र जिसके अनुसार दैनिक शिक्षण छात्र पर केंद्रित मनश्चित्सात्मक आधार-सामग्री पर आधारित होना चाहिए। मनोचिकित्सक को तटस्थ रहकर छात्र को स्वयं को अभिव्यत करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
Non-fluency
वाक् शैथिल्य
वाक् प्रवाह में निर्बाधता तथा नियमितता का अभाव जो शारीरिक दोष के कारण न हो। यह हकलाने-तुतलाने से भिन्न होता है।
Non graded classroom
अश्रेणीकृत कक्षा
ऐसी कक्षा जिसमें छात्रों को अपने-अपने निष्पादन स्तर के अनुसार विषयवस्तु का विभिन्न स्तरों पर अध्ययन करने की सुविधा होती है। ये छात्र विषमजातीय वर्ग के भी हो सकते हैं।
Non oral method
अमौखिक प्रणाली
मैक्डैड द्वारा प्रारंभिक अवस्था में शिक्षण की एक विधि जिसमें बच्चों को पढ़ना सिखाने के लिए ऐसे मौन पठन पर बल दिया जाता है जिसमें आंतरिक वाक् भी निषेध हो।
Non parametric statistics
अप्राचल सांख्यिकी
ऐसी सांख्यिकीय विश्लेषण प्रविधियों का एक वर्ग जिनके प्रयोग के लिए प्रेक्षणों का आवृत्ति वितरण किन्हीं पूर्व मान्यताओं पर आधारित नहीं होता। इन्हें वितरण निरपेक्ष विधियां भी कहते हैं।
Normal school
नार्मल स्कूल, नार्मल विद्यालय
अध्यापक प्रशिक्षण की वह संस्था जो छात्रों को प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापन के लिए प्रशिक्षित करती है।
Norm referenced grading
मानक निर्देशित श्रेणीकरण
समूह में स्थिति क्रम के आधार पर छात्र की कुल उपलब्धि के अनुसार श्रेणी तथा अक्षर ग्रेड दिए जाने की एक विधि।