एक भारी वाष्पशील हैलोजेनीकृत हाइड्रोकार्बन यौगिक जो या तो मृदा धूमक अथवा मज्जक (drench) के रूप में प्रयुक्त होता है। मज्जान अनुप्रयोग के लिए इसके पायसीकरणीय सांद्र में पानी मिलाते हैं।
Nemata
निमेटा
कॉब द्वारा प्रस्तावित सूत्रकृमियों का एक संघ।
Nemathelminthes
निमेटहेल्मिन्थीज
वह संघ जो पहले निमेटोडा और नमेटोमॉर्फा वर्गों के लिए प्रस्तावित किया गया था।
सूत्रकृमियों की संख्या को कम करके उसे अहानिकर स्तर तक लाने के प्रयास। पीड़क के संदर्भ में इसे पीड़क प्रबंधन कहते हैं।
Nematode control
सूत्रकृमि नियंत्रण
पादप रोग पैदा करने वाले सूत्रकृमियों की संख्या को किसी भी साधन से कम करना जिससे फसल की उपज में आर्थिक वृद्धि होती है। पीड़क के संदर्भ में इसे पीड़क नियंत्रण कहते हैं।