भाप इंजनों की रेटिंग का एक पुराना तरीका है। पिस्टन - इंजन के लिए यह DN (S) 1/3/15.6 होती है जिसमें S स्ट्रोक जिसे फिट में व्यक्त करते हैं तथा N सिलिंडरों की संख्या और D सिलिंडर व्यास इंचों में।
Nominal size
अभिदित साइज
किसी भी वस्तु को विनिर्दिष्ट करने के लिए सरल साइज।
Non return valve
अनिवर्ती बाल्व
यह बाल्व जल को एक ही दिशा में जाने देता है। यह बाल्व पम्प के रूक जाने पर स्वतः तत्काल प्रदाय नल को पम्प से विच्छेदित कर देता है तथा प्रदाय नल में भरा हुआ जल पम्प में वापिस नहीं आ पाता।
Non - condensing engine
अद्रवण इंजन
वह इंजन, जो सीधे वायुमण्डल में रेचित भाप छोड़ते हैं।
Non - ferrous metal
अलौह धातु
लोहे और इस्पात के अतिरिक्त सभी धातुएँ और मिश्र धातुऐं।
Non - financial incentive
अवित्तीय प्रोत्साहन
श्रमिक को दिये जाने वाले वह सभी प्रकार के प्रोस्ताहन जिनमें मालिक को वित्तीय व्यय नहीं करना पड़ता है जैसे नौकरी की सुरक्षा, अपनी योग्यता बढ़ाने का अवसर, उचित आदरपूर्ण व्यवहार, पद की प्रतिष्ठा, अपनत्व की भावना आदि।
Non - linear damping
अरेखीय अवमंदन
वेग के समानुपातिक बल द्वारा प्राप्त अवमंदन।
Non - monetary incentive
अमुद्र रूप प्रोत्साहन
वह सभी प्रोत्साहन योजनायें जो मुद्रा के स्थान पर सुविधा या अन्य किसी रूप में दिये जाते हैं तथा जिन पर धन का व्यय करना पड़ता है।
Normal effort
प्रसामान्य प्रयास
किसी कार्य के निष्पादन हेतु औसत कुशल श्रमिक द्वारा किया गया प्रयत्न।