प्राणी को अनुरक्षित रखने के लिए उसे अपेक्षित समय पर और अपेक्षित मात्रा में भोजन, पानी आदि देने का प्रावधान।
Maladaptation
दुरनुकूलन
किसी जीव में पर्यावरण के प्रति अनुक्रियाएँ-प्रतिक्रियाएँ करने के लिए जैविक दृष्टि से उपयोगी विशेषताओं का न होना या जीव द्वारा ऐसी विशेषताओं को विकसित न कर पाना।
Maladjustment
कुसमायोजन
एक प्रकार का मृदु व्यक्तित्व-विकार जिसमें व्यक्ति अपनी दिन-प्रतिदिन की विविध समस्याओं का समाधान नहीं कर पाता और पर्यावरण से अपना संतोषजनक ताल-मेल भी नहीं बैठा पाता।
Malevolent transformation
अपरूपांतरण
मनुष्य की मनोदशा या उसके व्यक्तित्व में ऐसा परिवर्तन आ जाना जिससे वह अपने को सदैव शत्रुओं के बीच घिरा अनुभव करे।
Malfunction
अपक्रिया
जीवित रहने या शरीर के विभिन्न अंगों के सामंजस्यपूर्ण कार्यों के लिए अनुपयुक्त जैविक क्रिया।
Malingering
रोगव्याज
किसी वास्तविक मनोविकृति या शारीरिक अक्षमता को छिपाने के लिए बीमारी या अन्य प्रकार की असमर्थता का बहाना बनाना।
Mania
उन्माद
1. (अ.) उग्र और अनियंत्रणीय आवेगात्मक व्यवहार ब. कोई भी कार्य करने का अदम्य आवेग, जैसे चौर्योंन्माद आदि। 2. उन्माद अवसाद मनस्ताप की अतिक्रिया और अत्युत्तेजना की अवस्था।
Mand function
अर्थना क्रिया
कोई आवश्यकता सूचक लाक्षणिक शब्द बोलकर कुछ मांगना, जैसे बच्चों द्वारा ‘मम’ शब्द बोलकर पानी माँगना।
Mandibular reflex
अधोहनु प्रतिवर्त
ठोड़ी या नीचे के दांतों पर प्रहार करने पर चर्वणिका पेशियों में संकुचन होने से नीचे के जबड़े का अनायास ऊपर उठ जाना।
Manic depressive psychosis
उन्मादी अवसादी मनस्ताप
सांवेगिक अस्थिरता से युक्त एक प्रकार की कार्यात्मक या शरीरगठनात्मक मनोविकृति जो जीवन की आम क्रियाओं में गंभीर रूप से बाधक होती है। इसकी दो प्रावस्थाएँ होती हैं; वैकल्पिक और मिश्रित। वैकल्पिक प्रावस्था में उन्माद या अवसाद होता है। उन्मादी प्रावस्था में अतिरंजित आत्मसंतोष, अतिअहंमन्यता, अति प्रफुल्लता, विचारों की ऊंची बेसिर पैर की उड़ान, मन:गतिक, अतिक्रिया और अति उत्तेजन आदि लक्षण देखने में आते हैं। अवसाद प्रावस्था में पूर्वोक्त लक्षणों के सर्वथा विरोधी लक्षण प्रकट होते हैं। मिश्रित प्रावस्था में दोनो प्रकार के लक्षण साथ साथ पाए जाते हैं।