logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Magnetic flux density
चुंबकीय फ्लक्स घनत्व
लघु क्षेत्र के एक बिंदु पर चुंबकीय फ्लक्स प्रति वर्ग सेंटीमीटर की मात्रा। क्षेत्र ऐसा हो, जहाँ पर फ्लक्स का मान अधिकतम हो। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के लिए सामान्य इस बिंदु पर फ्लक्स की दिशा। इसके हटाने पर विद्युत परिपथ में उत्पन्न धारा की दिशा एवं चुंबकीय फ्लक्स की धनात्मक दिशा में संबंध दाहिने हस्त स्क्रू की तरह होता है।

Magnetic force
चुंबकीय बल
एक बिंदु पर बल, जो फ्लक्स घनत्व के साथ उत्पन्न होता है। चुंबकत्व वाहक बल प्रति सेंटीमीटर बल रेखाओं के साथ मापा जाता है।

Magnetic Hysteresis
चुंबकीय हिस्टेरीसिस
एक चुंबकन परिघटना, जिसके द्वारा किसी पदार्थ का चुंबकन वर्तमान चुंबकीय बल पर ही निर्भर नहीं करता बल्कि पूर्व चुंबकीय अवस्था पर भी करता है। इसके कारण ऊर्जा का क्षय होता है। इसे हिस्टेरीसिस-हानि कहते है। इसमें पदार्थ का चक्रीय चुंबकन होता है।

Magnetic Hysteresis loop
चुंबकीय हिस्टेरीसिस पाश
किसी चंबकीय पदार्थ में चुंबकीय फ्लक्स घनत्व (B) का मान चुंबकीय बल (H) के विरुद्ध अंकित करने पर बनी संवृत आकृति। इसमें चुंबकीय बल को पूर्ण चक्र में ले जाया जाता है। हिस्टेरीसिस पाश इस पाश के क्षेत्र का समानुपाती है।

Magnetic inclination
चुंबकीय नति
क्षैतिज तल और भू-चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के बीच का न्यून कोण।

Magnetic leakage
चुंबकीय क्षरण
चुंबकीय फ्लक्स का वह अंश जो ऐसे पथ पर हो, जहाँ वांछित कार्य के लिए अनुपयोगी हो।

Magnetic Meridian
चुंबकीय याम्योत्तर
भू-चुंबकीय क्षेत्र की दिशा में विद्यमान ऊर्ध्वाधर समतल के साथ भू-पृष्ठ का प्रतिच्छेद।

Magnetic moment
चुंबकीय आघूर्ण
निर्वात में चुंबक पर लगने वाले बलाघूर्ण एवं समान स्थिति में समान क्षेत्र के चुंबकीय बल का अनुपात। चुंबक ऐसी स्थिति में हो जहाँ पर बलाघूर्ण अधिकतम हो।

Magnetic poles of a magnet
चुंबक का चुंबकीय ध्रुव
चुंबक के सिरे पर स्थित बिंदु, जहाँ पर यह माना जाता है कि दो चुंबकीय द्रव्यमान इस प्रकार स्थित हैं कि उनका परिणामी क्षेत्र किसी एक दूर बिंदु पर लगभग उतना ही होता है जितना चुंबक का।

Magnetic moment of a constant current
एकसमान धारा का चुंबकीय आघूर्ण
नियत धारा का चुंबकीय आघूर्ण वह सदिश राशि, जिसका एकसमान चुंबकीय।


logo