logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Meta Language
निरूपक भाषा
वह भाषा जिसके माध्यम से किसी विषय के तथ्यों का विश्लेषण किया जाय। जैसे- भाषिक तथ्यों के निरूपण हेतु प्रयुक्त शब्द कर्ता, कर्म, कारक, पक्ष आदि।

Metonymy
शब्दादेश
एक पदार्थ से संबंधित शब्द का दूसरे मिलते जुलते पदार्थ के लिए प्रयोग। जैसे- 'चाय' के बदले 'कप' का प्रयोग। उदाहरण 'एक कप चाय देना' के बदले कहना 'एक कप देना'।

Monolingual (Speaker)
एक भाषा (भाषी)
एक ही भाषा जानने वाला या जीवन के सभी क्षेत्रों में एक ही भाषा का प्रयोग करने वाला।

Monosemous (Word)
एक अर्थी (शब्द)
एक अर्थ देने वाला शब्द।

Monosemy
एकार्थता
शब्द में एक ही अर्थ होने की स्थिति।

Morph
रूप
सार्थक लघुतम भाषिक इकाई।

Morpheme
रूपिम
एक या एक से अधिक रूपों का समूह, जिसकी समानार्थी अन्य कोई इकाई न हो।

Multilingual (Speaker)
बहु भाषा (भाषी)
वह व्यक्ति जो जीवन के विविध क्षेत्रों में एकाधिक भाषाओं का प्रयोग करता हो।

Multi Word (Lexical Unit)
बहु शब्दी (कोशीय इकाई)
कोशीय इकाई जिसमें एक से अधिक शब्द निहित हों। जैसे- 'जलवायु'।

Mono Syllabic
एकाक्षरी
ऐसा शब्द जिसमें केवल एक अक्षर हो। जैसे = 'राम', 'अब', 'खा' देखिए- 'syllable'।


logo