logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Magnet wire
चुम्बक तार
रोधक अनीलित ताँबा का तार जो कि 0 से 40 बी और 5 गेज की साइजों में बनाया जाता है। इसमें रोधक कई प्रकार के होते हैं।

Magnetic attraction
चुम्बकीय आकर्षण
विपरीत ध्रुवता के चुम्बकीय केन्द्रों द्वारा एक दूसरे पर लगाया जाने वाला आकर्षण।

Magnetic cross flux
चुम्बकीय क्रॉस फ्लक्स
ट्रांसफार्मर में चुम्बकीय फ्लक्स जोकि प्रायः साधारण फ्लक्स के विपरीत होता है, और इसके कारण चुम्बकीय ह्रास होता है।

Magnetic helix
चुम्बकीय कुण्डलिनी
विद्युतरोधित तार द्वारा बनी कुण्डली या परिनालिका जोकि एक क्रोड के चारों तरफ लिपटी होती है।

Magnetic key
चुम्बकीय चाबी
एक प्रकार का स्वचालित धारा रहित परिपथ - भंजक।

Magnetic shield
चुम्बकीय आवरण
रेडियो अभिग्राही में वॉक्स के समान धातु - आवरण जोकि रेडियो के विभिन्न पुर्जें को चुम्बकीय क्षेत्र से दूर रखता है।

Magnetic shunt
चुम्बकीय शंट
चुम्बकीय परिपथ में वह पथ जिसके द्वारा चुम्बकीय बल के लाइनों को कमजोर किया जाता है, चुम्बकीय शंट कहलाता है।

Magnetizing current of transformer
ट्रांसफार्मर की चुम्बकन धारा
वह धारा जो ट्रांसफार्मर की प्राइमरी में प्रवेश करती है जबकि सेकिण्डरी का परिपथ खुला होता है।

Magneto ignition
मैगनिटो प्रज्वलन
अन्तर्दहन इंजिनों में मैगनिटों द्वारा चार्ज को प्रज्वलित करना।

Magneto ignition system
मैगनेटो प्रज्ज्वलन तंत्र
इस व्यवस्था में ईंधन प्रज्वलन के लिये मैगनेटो की सहायता से स्फुलिंग बनती है।


logo