एक जैसे तंतु की सन्निकट कोशिकीय पदार्थों का संयुग्मन ।
Leader
अग्रग
RNA के 5' सिरे पर अस्थानांतरित अनुक्रम जो कि आरंभन कोडॉन से पहले होता है ।
Leader sequence
अग्रग अनुक्रम
लघु N - अंत्य अनुक्रम को विरूपित करने वाला प्रोटीन-अनुक्रम जो झिल्ली में रहता है या झिल्ली से होकर निकल जाता है ।
Leading strand
अग्रज लड़
5' - 3' दिशा में लगातार संश्लेषित होने वाली DNA लड़ ।
Leaky mutation
क्षरणी उत्परिवर्तन
ऐसे उत्परिवर्तन जिनमें मूल जीन की भी कुछ अभिव्यक्ति हो जाती है ।
Left splicing junction
वाम समबंधन संधि
प्रखंड (इक्सोन) के दाहिने सिरे और निखण्ड (इन्ट्रान) के बाएं सिरे के बीच की सीमा ।
Leghaemoglobin
लेगहीमोग्लोबिन
फलीदार पौधों की जड़ों की ग्रंथिकाओं में पाया जाने वाला हीमधारी लाल रंजक, जो आक्सीजन की उपस्थिति में नाइट्रोजिनेस एन्ज़ाइम समिश्र को नष्ट होने से बचाता है ।
Leptospirosis
लेप्टोस्पाइएता
लेप्टोस्पाइरा इन्दरोगन्स द्वारा उत्पन्न रोग । इसे वील का रोग या संक्रामक पीलिया भी कहते हैं ।
Lethal dose 50%(LD 50)
घातक मात्रा 50 प्रतिशत (एल डी 50)
वह आविष मात्रा या जीवाण संख्या जिससे प्रभावित प्राणियों की आधी सुग्रीही जनसंख्या नष्ट हो जाती है । अथवा किसी नाशक-कारक की वह मात्रा, जो किसी परीक्षण में 50 प्रतिशत प्राणियों को मार देती है ।