विमान के नीचे उतरने के समय काम आने वाली यंत्रावली, जो काफी मजबूत बनी होती है ताकि अवतरण की उर्ध्वाधर वेग को सहन कर सके।
Lantern ring
लैंटर्न वलय
अन्तरक वलय, जिसे वाष्प की क्षरणरोधी - पेटी के अन्दर लगाते हैं। यह दाब - विमोचन या द्रवण कक्ष का काम करती हैं।
Lap
(क) चढ़ाव (ख) लैप
(क) एक प्लेट दूसरे प्लेट के ऊपर जितनी चढ़ी होती है वह मात्रा चढ़ाव कहलाती है।
(ख) भाप-इंजन के भाप या रेचक द्वारा को खोलने के लिए सर्पी वाल्व को अपनी मध्य-स्थिति से जितना चलना पड़ता है उसे चढ़ाव कहते हैं।
Lap joint
चढ़ाव जोड़
रिपटित या वेल्डित जोड़ जिसमें एक अवयव दूसरे के ऊपर चढ़ा होता है।
Lapping
लैपकरण
अतिसूक्ष्म अपघर्षक पदार्थ की सहायता से किसी भी पृष्ठ को परिष्कृत करने की विधि। यह अपघर्षण का ही एक रूप है। आमतौर पर अपघर्षक पदार्थ को लैप के रूप में ढाल लेते हैं जो कि ताम्र, लैड, ढलवां लोहा व संवृत रेशादार लकड़ी का बना होता है इस प्रक्रम का ऐसी जगहों पर इस्तेमाल करते हैं जहाँ पर अत्यधिक सूक्ष्म परिष्करण की आवश्यकता पड़ती है।
Lapping machine
लैपकरण मशीन
इस मशीन के द्वारा अत्यधिक चिकनी एवं अत्यधिक सही पृष्ठों का निर्माण किया जाता है जैसे सिलिण्डरों की आन्तरिक पृष्ठें आदि। इसमें लैप घूमता है तथा अपघर्षक चूर्ण शीतक द्रव में रहता है। मुख्यतः इस मशीन में निलंबित लैप-युगल लगा होता है जिनको अलग-अलग तथा एक दूसरे के विपरीत दिशा में घुमाया जा सकता है। बेलनाकार या सपाट कार्य को दोनों लैपों के मध्य रखा जाता है। कार्य को लैपों के मध्य ग्रहीय गति में घुमाया जाता है।
Latent heat
गुप्त ऊष्मा
(1) समान ताप पर किसी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन में प्रयुक्त ऊष्मा।
(2) उबलते हुये द्रव्य को उसी तापमान पर अवस्था परिवर्तन में जो ऊष्मा प्रयोग होती है, उसे गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
Lathe
खराद
(1) एक मशीनी औजार, जिसमें खराद मंच तथा काठी लगी होती है इसके खराद मंच पर हैडस्टॉक लगे होते हैं जो कार्य को चलाते एवं आधार प्रदान करते है इसकी काटी पर सर्पीधारक लगा रहता है जौ औजार को पकड़े रहने के साथ-साथ चलाता भी है। इस पर बेलनाकार कार्य, प्रवेधन, फलकन एवं पेंच-निर्माण आदि संक्रियाएँ की जाती है। आजकल विभिन्न प्रकार के विशिष्ट कार्यों के लिये अलग-अलग प्रकार की खरादें उपलब्ध हैं।
(2) खरादन प्रक्रियाओं हेतु प्रयुक्त मशीन।
Lathe bearer
खराद - धारक
खराद - मंच के कपोल या पार्श्व।
Lathe bed
खराद - मंच
खराद का वह हिस्सा जिस पर हैडस्टॉक, टेलस्टॉक एवं काठी आरोपित रहती है। यह प्रायः ढलवां लोह से ठलित पेटी-परिच्छेद या I-परिच्छेद गर्डर के आकार की होती है इसकी ऊपरी पृष्ठ समतलित होती है इसके बाहरी सिरे V-आकार के बने होते है जो कि सर्पी-आधार की काटी और टेलस्टॉक के लिये निर्देशिका का काम करते हैं। इसके दोनों छोरों पर टांगे बनी होती है जिस पर यह टिकी रहती है।