logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Impulse turbine
आवेग टरबाइन
वह टरबाइन जिसमें रनर को चलाने वाला जल का दाब वायुमण्डलीय दाब के बराबर होता है तथा जल के आवेग से रनर घूमता है। पेल्टन टरबाइन इसी वर्ग में आती है।

In board
अन्तःमुखी
पम्प का वह सिरा, जो मोटर के सबसे समीप हो।

Incentive
प्रोत्साहन
प्रबन्धकों के वह सब प्रयास जो वहाँ के कर्मचारियों को उत्पादन - क्षमता में वृद्धि तथा उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति अधिक से अधिक प्रयास करने की प्रेरणा प्रदान करे।

Indicated power
सूचित शक्ति
इंजन की वह शक्ति जिसकी सूचक आरेख से गणना की जाती है।

Indicated thermal efficiency (of an engine)
सूचित ऊष्मीय दक्षता
आदिचालक का सूचित कार्य तथा प्रदत्त ऊष्मा का अनुपात।

Indicating gauging
सूचक - प्रमापी
यह प्रमापी घड़ी या घन्टे के आकार का होता हैं जिसमें एक सुई लगी होती है जो मापे जाने वाले अवयव का साइज बतलाती है। वलय और डाट-प्रमापी की तरह या वास्तव में कार्य का मापन नहीं करता है अपितु अति निकट सीमा तक अवयव के सन्निकट साइज को सूचित करता है। कुछ प्रमापों में मापित क्रमांकन नहीं होते हैं बल्कि चिन्ह बने होते हैं जो इस बात के द्योतक हैं कि अगर सुई इन चिन्हों के मध्य ठहर जाती है तो परिक्षित अवयव विनिर्दिष्ट सीमा के अन्दर है।

Indicator diagram
सूचक आरेख
किसी भी प्रत्यावर्ती इंजन, पंप या संपीडक सिलिण्डर के अन्र चक्रीय निष्पादन के समय तरल के दाब - आयतन को दर्शाने वाला आरेख। यह तरल के चक्रीय कार्य को भी दर्शाता है।

Indirect labour
अप्रत्यक्ष श्रमिक
वह श्रमिक जो किसी कार्य से सीधे रूप से सम्पर्कित नहीं होते परन्तु उसके लाभ (बोनस) में वह भी भागीदार होते हैं।

Individual drive method
पृथक चालन विधि
इस पद्धति के अन्तर्गत प्रत्येक मशीन के लिये पृथक मोटर की व्यवस्था होती है।

Induced draught
प्रेरित प्रवात
कृत्रिम प्रवात का एक प्रकार जिसमें चिमनी आधार पर लगे पंखे की सहायता से प्रवात को प्रेरित करके फ्लूगैसों को चिमनी में प्रवाहित किया जाता है।


logo