logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

grade equivalent
श्रेणी तुल्यांक
अ- प्राप्ताकों को परिवर्तित करके श्रेणी के रूप में एक ऐसे अनुमाप पर अभिव्यक्त करना जिसमें श्रेणी माप की इकाई हो। आ- किसी कक्षा के औसत प्राप्तांकों के अनुसार किसी छात्र का निष्पत्ति मापन।

grade skipping (=double promotion)
कक्षा लंघन, श्रेणीलंघन
किसी छात्र का अपनी कक्षा के औसत से बहुत अच्छा होने के कारण उसको एक साथ दो कक्षाएं चढ़ा देना।

grading
श्रेणीकरण, दर्जाबंदी
अ- छात्र को उसकी योग्यता के अनुसार विद्यालय की ऐसी श्रेणी में रखना जिसमें वह उस श्रेणी के लिए निर्धारित शैक्षिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सके। आ- छात्रों का मूल्यांकन प्रतिशतांकों के अनुसार न करके कुछ निर्धारित श्रेणियों के अनुमाप पर करना।

graduate
स्नातक
छात्र जिसने किसी विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में निर्धारित पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक कर लेने पर शैक्षिक और वृत्तिक उपाधि प्राप्त कर ली हो। हमारे देश में यह उपाधि दो या तीन वर्ष शिक्षा प्राप्त करने पर मिलती है।

graduation
स्नातकता
शैक्षिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक इकाई की पूर्णता पर विद्यालय या महाविद्यालय प्राधिकारियों द्वारा डिग्री या डिप्लोमा के रूप में औपचारिक मान्यता देने की प्रक्रिया।

graduation ceremony
स्नातकोत्सव
विश्वविद्यालय के किसी विशेष स्तर तक शैक्षिक अध्ययन पूर्ण कर लेने पर छात्रों को डिग्री या डिप्लोमा देने का समारोह।

grammar method
व्याकरण प्रणाली
भाषाएं सिखाने की एक पद्धति जिसमें शिक्षण का आधार अन्तः व्याकरणिक-औपचारिक संबंध होते हैं। इसमें व्याकरण-नियमों, विभक्तियों, उपसर्ग, प्रत्ययों को मौखिक रूप से याद करना और अनेक बार दोहराना होता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से विदेशी भाषाएं सिखाने के लिए किया जाता है। व्याकरण सामग्री के अध्ययन के पश्चात् विदेशी भाषा का अनुवाद अपनी भाषा में और अपनी भाषा का अनुवाद विदेशी भाषा में करना पड़ता है।

grant
अनुदान
राज्य सरकार द्वारा किसी शिक्षा संस्था को दी गई वित्तीय सहायता जिसे वह निर्धारित कार्यक्रमों पर हुए व्यय को पूर्ण या आंशिक रूप से पूरा करने के लिए प्राप्त करता है।

graphic method
रेखाचित्र प्रणाली
अ- रेखाचित्रों के माध्यम से सांख्यिकी की दत्त सामग्री के प्रदर्शन की एक प्रणाली। आ- किसी भी विषय को पढ़ाने में रखाचित्रों का प्रयोग।

graphic rating scale
आरेखीय क्रमनिर्धाण मापनी
छात्र व्यक्तित्व के विशेष गुणों की मात्रा का स्थान अंकित करने के लिए एक विशेष मापनी। इस मापनी को विभिन्न पराकोटि बिन्दुओं को अंकित करते हुए चित्र के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।


logo