कार्य-प्रतिष्ठानों में परिवेदना निवारण हेतु अपनाई गई वह पद्धति जिसके माध्यम से कर्मचारियों (यह शिकायत निरीक्षकों की भी हो सकती है) द्वारा की गई शिकायतों को निपटाने का प्रयास किया जाता है।
Group accommodation
समूह समंजन
एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें अंतर्क्रिया करने वाले समूह अपने संगठन, अपनी भूमिका या प्रस्थिति का संशोधन इस प्रकार करते हैं कि वह किसी स्थिति या समावेशी सामाजिक इकाई की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
Group bonus plan
समूह बोनस योजना
संचालन अथवा उत्पादन के कार्य में संलग्न दो या अधिक व्यक्तियों के समूह को उत्कृष्ट उत्पादन का स्तर बनाये रखने अथवा बढ़ाने के लिए देय अतिरिक्त धन।
Group contagion
समूह संसर्ग
किसी जनसंकुल मे दूसरों की अनुभूतियों का समूह के समस्त व्यक्तियों में, विशेषकर भय, क्रोध अथवा उल्लास का, तीव्र गति से संचार।
Group dynamics
(1) समूह गतिशीलता
(2) समूह गतिकी
(1) किसी सामाजिक समूह के संरचनात्मक अथवा कार्यात्मक परिवर्तनों का स्वरूप।
(2) सामाजिक समूहों की संरचना और व्यवहार में परिवर्तन उत्पन्न करने वाली तकनीकों और प्रक्रियाओं का अध्ययन।
Group feeling
समूह भावना
व्यक्तियों में साहचर्य से उत्पन्न होने वाली अनुभूति, जिसकी अभिव्यक्ति उसकी मनोवृत्तियों या प्रकट व्यवहार में होती है।
Group foster home
समूह प्रतिपालक गृह
ऐसा स्थान, जहाँ बालकों के एक छोटे समूह का पालन-पोषण प्रतिपालक माता-पिता द्वारा पारिवारिक परिवेश में किया जाता है। इन बालकों को पारिवारिक और सामूहिक दोनों ही प्रकार के परिवेशों के लाभ प्राप्त होते हैं।
Group goal
समूह-लक्ष्य
समूह द्वारा अंतर्क्रिया के सचेतन उपयोग से स्थिर की गई आकांक्षाएं या उद्देश्य।
Group hostility
समूह शत्रुता
किसी समूह के सदस्यों में कार्यकर्ता अथवा अभिकरण के प्रति शत्रुता की वह भावना जो विभिन्न स्थितियों में भिन्न-भिन्न रूपों में अभिव्यक्त हो सकती है। कुशल कार्यकर्ता इस भावना को उचित दिशा में मोड़कर उसका उपयोग व्यक्तिगत अथवा सामूहिक हित के लिए कर सकता है।
Group influence
समूह प्रभाव
व्यक्ति के मूल्यों, अभिवृत्तियों तथा विचारों आदि पर उसके सामूहिक परिवेश का पड़ने वाला समग्र प्रभाव जो उसके व्यवहार-प्रतिमानों के स्थिरीकरण में निर्णायक होता है।