लौहमय मृदा
वह मृदा जिसमें लौह खनिज विशेषतः लाल या लाल छाया अथवा पीले और भूरे रंग के लाइमोनाइट तथा हेमाटाइट अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
Fertility (soil)
उर्वरता (मृदा)
किसी मृदा की वह क्षमता जिसके आधार पर सभी आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा और संतुलित रूप में पौधों को सरलतापूर्वक उपलब्ध हो सके।
Fertilizer
उर्वरक
सघन मात्रा में पादप पोषक तत्व प्रदान करने वाले पदार्थ जिनका निर्माण भौतिक तथा रासायनिक प्रौद्योगिक-प्रक्रियाओं द्वारा किया जाता है।
Fertilizer requirement
उर्वरक आवश्यकता
पौधों को मिट्टी से प्राप्त होने वाली मात्रा के अतिरिक्त पोषक तत्वों की वह मात्रा जो पौधे की इष्टतम वृद्धि के लिए आवश्यक है।
Fibric material
रेशक पदार्थ
अपविघटित रेशायुक्त सुरक्षित मृदा कार्बनिक पदार्थ जो वानस्पतिक मूल के रूप में पहचाने जा सकते हैं।
Field capacity
मृद् जलधारिता
वह जल जो फालतू पानी के अपवाहित होने के बाद मृदा में शेष रह जाता है।
Field capacity (field moisture capacity)
नमी धारण क्षमता
1. मिट्टी के जल संतृप्त होने के दो-तीन दिन बाद अवशिष्ट पानी का प्रतिशत।
2. जल की कुल मात्रा जो अध:स्थ असंतृप्त मृदा में मुक्त रूप से अपवाहित अतिरिक्त जल के रूप में शेष रह जाती है। इसकी अभिव्यक्ति शुष्कित मृदा की प्रतिशतता के रूप में की जाती है।
Field efficiency
जलधारक दक्षता
प्रभावी मृद्जल धारिता और सैद्धांतिक मृद्जल धारिता का वह अनुपात जिसकी अभिव्यक्ति प्रतिशतता में की जाती है।
Field moisture deficiency
क्षेत्र आर्द्रता प्रभाव
जल की वह मात्रा जो मृदागत जल को तब तक धारण रखने के लिए आवश्यक होती है जब तक कि वह क्षेत्र आर्द्रता क्षमता के बराबर न हो जाए।
Field water capacity
क्षेत्र जल धारिता
केशिका जल की वह अधिकतम मात्रा जिसे मृदा धारण कर सके।