logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Facing machine
फलकन मशीन
1. एक केन्द्रण मशीन, जिस पर काबला - शीर्ष, धुरी और स्टडों आदि का फलकन किया जाता है इसके लिये विभिन्न प्रकार के समुचित कर्तकों का प्रयोग किया जाता है।
2. वह केंद्रण मशीन जिसमें उपयुक्त कर्तक लगाकर बोल्ट हैडो, घुरों, स्टड इत्यादि के फलकन के लिये प्रयोग की जाती है।

Facing sand
फलकन बालू
1. कोयले की धूलि, नई बालू और कच्ची बालू का मिश्रण जोकि लोहा निर्माताओं द्वारा साँचों के अन्दर लगाया जाता था ताकि ढला हुआ लोहा खुरदरा न हो।
2. फलकन बालू कोयला चूर्ण, नया बालू और पुराने बालू के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल सांचे के फलकों को आस्तरित करने में किया जाता है ताकि ढलाई को चिकनी पृष्ठ दी जा सके। फलकन बालू को पैटर्न के चारों ओर एक इंच मोटाई तक कूट कर भरा जाता है।

Facing tool
फलकन औजार
(1) वह औजार जो सांचे की फलक को ठीक करने में प्रयोग किये जाते हैं।
(2) ढलवां लोह द्वारा बनी ईंटें जोकि नई बनी कंक्रीट की सतहों को घिसने के लिए प्रयोग की जाती हैं ताकि सतह चिकनी हो जाए।

Factor of safety
सुरक्षा गुणक
1. यह शब्द उस सीमा को बताता है जहाँ तक किसी पदार्थ या मशीन पर कार्य किया जा सकता है।
2. किसी उत्पाद के अभिकल्पन में अज्ञानवश और अनिश्चितता के कारण होने वाली विफलता से बचने के लिये रखी गई गुंजाइश।

Factor of safety of steam boiler
भाप बायॅलर का सुरक्षा गुणक
वह संख्या जोकि बायॅलर की कार्यकारी विकृति और उसकी सामर्थ्य का अनुपात दर्शाती है। सुरक्षा दाब प्लेटों की टूटने वाली प्रतिबल या तनाव सामर्थ्य, उनकी मोटाई, बायॅलर का व्यास तथा रिविटित जोड़ों की दक्षता पर निर्भर करता है।

Fahrenheit
फार्नेहाइट
वह थर्मामीटर स्केल जिसमें पानी का जमन बिन्दु 32 तथा क्वथन बिन्दु 212 पर होता है।

Failure
विफलता
कोई पदार्थ या संरचना उस समय विफल कही जाएँगी जब वह निर्धारित डिजाइन के अनुसार कार्य न कर सके।

Fair lead
रज्जु संदर्शक
रज्जु के लिये संदर्शक सामान्यतया घिरनियों के साथ।

Fair wages
उपयुक्त मजदूरी
इसमें श्रमिक को इतनी मजदूरी दी जाती है कि वह अपनी कार्यक्षमता को भी बनाये रखे।

Fall
प्रवात / पतन
1. ऊँचाई से नीचे की तरफ आना चाहे धीरे - धीरे या अचानक तेजी से नीचे गिरना, डूबना, गुरूत्वाकर्षण बल द्वारा नीचे आना।
2. ब्लॉक रज्जु का वह सिरा जिस पर बल लगाया जाता है।


logo