logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Eclecticism
संकलनवाद, संकलन सिद्धांत
मनोविज्ञान के विभिन्न संप्रदायों या विरोधी सिद्धांतों में से किसी के भी प्रति पूर्ण निष्‍ठा न रखते हुए उन सभी में से संगत और अनुरूप मनोवैज्ञानिक तथ्यों और सिद्धांतों को ग्रहण करके मानसिक कार्यों, घटनाओं आदि का विशद और व्यवस्थित अध्ययन करने पर बल देने वाली मनोवैज्ञानिक विचारधारा।

Ecmnesia
नवघटनास्मृतिलोप
जरावस्था का एक सामान्य लक्षण या दोष जिसमें व्यक्‍ति अपेक्षाकृत नई घटनाओं, बातों आदि को तो भूल जाता है किंतु उनसे बहुत पहले घटी घटनाएं उसे याद रहती हैं। यह दोष जरावस्था से पहले किसी मनोविकृत व्यक्‍ति में भी प्रकट हो सकता है।

Ecological approach or realism
पारिस्थितिकीय उपागम या यथार्थता
सूचना प्रक्रमण सिद्वांत का वह उपागम जिसमें किसी उद्दीपक को स्‍मरण करने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि उद्दीपक के कूट संकेतन एवं पुन:प्राप्‍ति के प्रक्रमण में कितनी समानता है।

Ecological validity
पारिस्थितिकीय वैधता
प्रयोगशाला के संकृत्यों की वास्‍तविक जगत के साथ समानता जिसके द्वारा प्रयोगशाला से प्राप्‍त परिणामों का वैध सामान्यीकरण संभव होता है।

Ecomania
गेहशूरोन्माद
घर के लोगों पर रोब जमाने और बड़े लोगों और अफसरों के सामने भीगी बिल्ली बन जाने की प्रवल प्रवृत्‍ति।

Ectomorphy
लंबाकृति
शैल्डन द्वारा प्रतिपादित काय प्ररूपों या शरीर गठन के तीन वर्गों में से एक जिसकी मुख्य विशेषताएं हैं: अपेक्षाकृत लम्बा और छरहरा बदन, शरीर के अंगों का दुबला और कोमल होना, स्वभाव में मृदुता और अतिसंवेदनशीलता, एकांतप्रियता, अतिक्रियाशीलता और बौद्धिकता की प्रधानता।

Edge detail
परिधि विवरण
1. रोर्शाक परीक्षण में स्याही के धब्बे की परिरेखाओं पर आधारित अनुक्रिया। 2. रोर्शाक परीक्षण में स्याही के धब्बे की परिरेखाओं से निर्धारित अनुक्रिया के लिए प्राप्तांक की एक कोटि।

Edging
परिधिगत अध्ययन
रोर्शाक परीक्षण में स्याही के धब्बे को पूरा न देख उसके किसी भाग की या केवल बाहरी रेखाओं को ही देखकर की गई अनुक्रिया।

Effect size
प्रभाव परिमाण
किसी प्रयोग में प्राप्‍त दो मध्यमानों के अंतर को उसके प्रामाणिक विचलन से विभाजित करने पर प्राप्‍त संख्या जो यह प्रदर्शित करती है कि मध्यमानों का अंतर विचलनशीलता के सापेक्ष कितना बड़ा है।

Effector
प्रभावक
विभिन्न उत्‍तेजानाओं के प्रति अनुक्रिया करने वाली तंत्रिकाओं के अंत्‍य भाग जो किसी पेशी या ग्रंथि में होते हैं।


logo