व्यक्ति के अचेतन मन की दमित इच्छाओं तथा द्वन्द्वात्मक भावनाओं का निराकरण करके उसके स्थान पर नई भावना, नया दृष्टिकोण और नई मनोवृत्ति को इस रूप में स्थापित करना कि वह अपनी समस्याओं का समाधान कर सके और व्यवहार को चेतना के स्तर पर क्रियाशील बना सके।
Empathy
तदनुभति
(1) किसी कलाकृति या प्राकृतिक पदार्थ में अपने अनुभवों, विचारों और भावों आदि का काल्पनिक या मानसिक प्रक्षेपण।
(2) किसी दूसरे व्यक्ति की अनुभूतियों, दुखों या स्थिति को बिना बताए ही समझना।
Employee
कर्मचारी, नियोजित
किसी कार्य के लिए नियुक्त व्यक्ति जिसे वेतन या मजदूरी दी जाती है। इस अर्थ में अपना काम कमीशन या रायत्टी पर करने वाला व्यक्ति कर्मचारी नहीं होता।
Employee evaluation
कर्मचारी मूल्यांकन
कार्य विशेष के संदर्भ में कर्मचारी की दक्षता और योग्यता का पता लगाना। इसके अन्तर्गत उत्पादकता, ईमानदारी, निर्भरता और सहयोग जैसी कार्य-संबंधी व्यक्तिगत विशेषताओं का मूल्यांकन किया जाता है।
Employee rating
कर्मचारी दक्षता अंकन, कर्मचारी योग्यता अंकन
कार्य विशेष के संदर्भ में कर्मचारी की दक्षता और योग्यता का किन्हीं मानकों के आधार पर मूल्यांकन।
Employer
मालिक, नियोक्ता
व्यक्ति, व्यवसाय प्रतिष्ठान अथवा निगम जैसी संस्थाएं जो व्यक्तियों को अपने यहाँ वेतन पर कार्य करने के लिए नियुक्त करती हैं।
Employer paternalism
नियोक्ता पितृभाव
मालिक या नियोक्ता की अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रेम, सद्भाव एवं संरक्षक भाव से कार्य करने की प्रवृत्ति।
Employment exchange
रोजगार कार्यालय, रोजगार दफ्तर
वह सार्वजनिक सेवास्थल जिसका उद्देश्य और कार्य व्यक्तियों के लिए उपयुक्त काम और काम के लिए उपयुक्त व्यक्ति सुलभ करना होता है।
Employment history
सेवा पूर्ववृत्त, रोजगार पूर्ववृत्त
कर्मचारी के सेवा कार्यों का कालानुक्रमिक अभिलेख जिसमें उसके कार्य संबंधी अनुभव, कार्य छोड़ने के कारण, भूतपूर्व नियोजकों के नाम, उनके पतों की सूची तथा अनेक अन्य संबंधित बातों का उल्लेख होता है।
Employment interview
सेवार्थ साक्षात्कार
ऐसा साक्षात्कार जिसका उद्देश्य अनेक आवेदकों में से उपयुक्त पात्र का चयन करना होता है।