किसी यौगिक के वे संयुक्त गुणधर्म जो उसके रसायन चिकित्सा में कर्मक होने की उपयोगिता में सहायक होते हैं ।
Effluent
बहीःस्त्राव
वे द्रवीय अपशिष्ट पदार्थ जो वाहित तथा औद्योगिक मलों का मिश्रण होते हैं ।
Electromagnetic radiation
विद्युत् चुम्बकीय विकिरण
ऊर्जा का वह रूप जो अंतरिक्ष से तीव्र वेग से संचरित होता है ।
Electron spin resonance (ESR)
इलेक्ट्रोन चक्रण अनुनाद (इ. एस. आर.)
वह विकिरण जिसकी आवृत्ति सूक्ष्म तरंग क्षेत्र में होती है और जो पराचुम्बकीय पदार्थों द्वारा अवशोषित हो जाता है ।
Electrophoresis
वैद्युतकण-संचलन
वह विद्युत् रासायनिक प्रक्रिया जिसमें विद्युत् आवेश वाले निलम्बित कण विद्युत् धार के प्रभाव से विलयन में स्थानांतरित हो जाते हैं ।
ELISA (Enzyme linked immuno sorbent assay)
एलिसा
प्रतिजनों (ऐन्टीजनों) या प्रतिरक्षियों (ऐन्टीबॉडी) के मापन की प्रक्रियाओं में से कोई प्रक्रिया जिसमें विशेष इम्यूनोग्लोबुलिन से सहबद्ध एन्जाइम की मात्रा का आमापन किया जाता है ।
Elongation factor
दीर्घीकरण कारक
पोली पेप्टाइड श्रृंखला में प्रत्येक ऐमीनो अम्ल के जुड़ने पर राइबोजोमों के साथ चक्री रूप से संबद्ध प्रोटीन ।
Encapsulation
संपुटीकरण, संपुटन
जीवाणु द्वारा अपनी रक्षा के लिए चारों ओर संपुट (कैप्सूल) जैसे आवरण का निर्माण ।
Encephalitis
मस्तिष्क-शोथ
मस्तिष्क का शोथ जिससे बेहोशी और मृत्यु हो जाती है ।