किसी घूर्णी आकृति या पिण्ड के केन्द्र से उस अक्ष तक की दूरी जिस पर घूम रहा है। इंजीनियरी में प्रयुक्त उत्केन्द्रता (दूरी) क्षेप की आधी होती है।
Economizer
मितोपयोजित्र / इकानोमाइजर
वह युक्ति, जिसके द्वारा अनुपयोज्य ऊष्मा ऊर्जा का उपयोग प्रभरण जल को गर्म करने के लिये किया जाता है। जैसे बायॅलर में प्रयुक्त नलिकाओं का विन्यास।
Effective head
प्रभावी दाबोच्चता
सकलदाबोच्चता में से पात नल में होने वाली घर्षण हानियों को घटाकर जो दाबोच्चता बचती है उसे प्रभावी दाबोच्चता कहते हैं।
Effective section
प्रभावी - परिच्छेद
सम्पूर्ण परिच्छेद का वह अंश, जो प्रभावी होता है। जैसे
(1) रिवेटित जोड़ों में बाह्य बल को वहन करने वाला प्रभावी परिच्छेद प्लेट के सम्पूर्ण परिच्छेद में से रिवेट छिद्रों के परिच्छेद को घटाने पर प्राप्त किया जाता है।
(2) परिच्छेदी घरन का प्रभावी परिच्छेद उसके वास्तविक अनुप्रस्थ काट परिच्छेद से भिन्न होता है।
Efficiency
दक्षता
किसी निकाय या मशीन की निर्गत ऊर्जा और निविष्ट ऊर्जा का अनुपात।
Ejector
निष्कासित / निष्कासक
वह उपकरण, जिसमें कई नाजल होते हैं जिनके द्वारा सम्पीड़ित वायु या भाप के जेट से तरल या द्रव की धारा नोदित की जाती है।
Ejector
उत्क्षेपक
डाई ढलाई को डाई या साँचे से निकालने की युक्ति।
Ejector condenser
निष्कासक द्रवणित्र
इसमें भाप तथा पानी कई शंकुओं में मिलते हैं तथा भाप की गतिज ऊर्जा से पानी द्रवणित्र में प्रवाहित होता है तथा ऊष्ण कूप में वायुमण्डल के दबाव के विरूद्ध पहुँच जाता है।
Elapsed time
व्यतीत काल
काल अध्ययन के संदर्भ में किसी संक्रिय के आरंभ से समाप्ति तक लगने वाला समय।