logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Delinking degree from vocation
व्यवसाय से डिग्री का संबंध विच्छेद
एक संप्रत्यय जिसके अंतर्गत ऐसे व्यवसायों अथवा नौकरियों के लिए स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उपाधि (डिग्री) की आवश्यकता न हो, जिनमें उच्च शिक्षा का कोई उपयोग नहीं है जैसे कार्यालय में लिपिकों के लिए स्नातक उपाधि।

Delphi method (system)
डेल्फी प्रणाली
शैक्षणिक क्रियाकलापों के विभिन्न स्तर पर अधुनातन करने के उद्देश्य से नई प्रबंध क्रियाविधियों में प्रयुक्त एक आधुनिक प्रणाली। इसमें विशेषज्ञों के समूह से परामर्श किया जाता है जो अज्ञात रहते हुए संभाव्य घटनाओं तथा प्रवृत्तियों आदि के संबंध में अपने विचार देते हैं।

Democracy (simulation game)
प्रजातंत्र (अनुरूपण खेल )
यह अनुरूपण खेल आठ खेलों का एक सेट है जो सरल से कठिन होते जाते हैं। यह सेट जनतांत्रिक रूप में निर्णय लिए जाने की विविध अवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है। नंबर एक खेल में भाग लेने वाले विद्यार्थी विधायकों की और नंबर दो में नागरिकों की भूमिका करते हैं। नंबर 3 खेल में विधायकों तथा नागरिकों की भूमिकाओं को संबद्ध किया जाता है तथा प्रतिनिधित्व जनतंत्र में इन भूमिकाओं के बीच संबध को दर्शाया जाता है। शेष खेल नंबर एक खेल के विविध प्रकार होते हैं जो राजनैतिक निर्णय लेने का जटिल सिद्धांत सिखाते हैं।

Democratic teacher
लोकतंत्रीय अध्यापक
अध्यापन अधिगम परिस्थितियों में एक जनतांत्रिक समूहनेता की भूमिका निभाने वाला अध्यापक। ऐसा अध्यापक छात्रों के विचारों का सम्मान करता है। उसका कार्य अपने छात्रों का अध्ययन संबंधी मार्ग दर्शन करना है।

Depoliticizing of education
शिक्षा का निःराजनीतिकरण
विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था तथा शैक्षिक कार्यक्रमों को किसी राजनैतिक दल के लाभ के लिए प्रयोग न किया जाना। शिक्षण संस्थाओं के कार्य में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सत्तारूढ़ अथवा सत्ताहीन राजनैतिक दल अथवा सांसद तथा विधायकों का हस्तक्षेप न होना।

Derived score
व्युत्पन्न प्राप्तांक
संख्यात्मक दत्त सामग्री के विश्लेषण और व्याख्या को अधिक स्पष्ट करने के लिए मूल प्राप्तांकों के रूपांतरित प्राप्तांक। ये प्राप्तांक अनेक प्रकार के होते हैं जैसे शततमक श्रेणी, मानक प्राप्तांक, विचलन बुद्धि लब्धि प्राप्तांक, आयु प्राप्क तथा ग्रेड प्राप्तांक।

Deschooling
विस्कूलन
इवान इलिच द्वारा प्रतिपादित एक संकल्पना। इसमें व्यक्ति को समाज अथवा राज्य के नियंत्रण से मुक्ति दिलाने की दृष्टि से विद्यालयों के स्थान पर कौशल विनिमय केंद्र, शैक्षणिक साधन एवं शिक्षकों के लिए संदर्भ सेवाएं स्थापित करने पर बल दिया गया है।

Descriptive analysis
वर्णनात्मक विश्लेषण
किसी विशेष व्यक्ति-समूह के प्रेक्षणों पर आधारित एक प्रारंभिक सांख्यिकीय विश्लेषण जिसके निष्कर्ष केवल उस समूह पर ही लागू किए जा सकते हैं। साधारणतः इसका प्रयोग संक्रियात्मक अनुसंधान में किया जाता है।

Desegregation
विपृथक्करण
1. पृथक्करण को दूर करने के लिए प्रयोग की गई संकल्पना। अमरीका में काले और गोरे बच्चों के अलग-अलग विद्यालयों को समाप्त करने के लिए किया गया प्रावधान। 2. रंग, जाति, धर्म, लिंग भेद आदि पर आधारित विद्यालय व्यवस्था को समाप्त कर एकीकृत विद्यालयों की संकल्पना।

De-teachered schooling
शिक्षक मुक्त अधिगम
एक संकल्पना जिसके अनुसार ज्ञान विद्यार्थी में निहित होता है। संप्रत्ययों अथवा वस्तुओं का स्पष्टीकरण विद्यार्थी अपने ही प्रत्यक्षण तथा विचार शक्ति द्वारा प्राप्त करता है। प्रज्ञा उसकी जीवद्रव्य कोशिका में गुप्तावस्था में विद्यमान रहती है। वाह्य व्यक्ति, जैसे अध्यापक अध्यापन प्रक्रिया द्वारा उसको केवल प्रेरित करते हैं।


logo