logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Denudation
अनाच्छादन अपक्षय और अपरदन द्‍वारा भूपृष्‍ठ का क्षरण।

Desalinization
विलवणीकरण सामान्यतः निक्षालन द्वारा लवणीय मृदा से लवणों का हटाया जाना।

Desert
मरुस्थल, मरू वह क्षेत्र जहाँ वर्षा विरल होती है और वाष्पन पूरे वर्ष भर वर्षण से अधिक होता है और वनस्पति थोड़ी बहुत या बिल्कुल ही नहीं होती।

Desert crust
मरुपपड़ी वह कठोर परत जिसमें कैल्सियम, कार्बोनेट, जिप्सम या अन्य बंधक पदार्थ होते हैं। ऐसी परत मरुस्थल क्षेत्रों में भूपृष्‍ठ पर बनती है।

Desert pavement
मरुकुट्‍टिम मरुस्थलों में भूपृष्‍ठ पर बजरी (ग्रैवेल) या पत्थरों की वह परत जो वायु द्वारा बारीक पदार्थों के हट जाने के बाद रह जाती है।

Desert soil
मरु मृदा मरु मृदाओं में विलेय लवणों की अधिकता के साथ पी एच (pH) मान भी अधिक होता है तथा कार्बनिक पदार्थ और मृदा नमी कम होती है।

Desorption
विशोषण, विचूषण शोषित पदार्थ का पृष्‍ठ से हटाया जाना।

Detritus
अपरद मृत पौधों और प्राणियों से बना मलबा।

Diagnostic horizons
निदानी होराइजन, निदानी संस्तर मृदा के कुछ वर्गों के सूचक वे विशिष्‍ट मृदा अभिलक्षणों के संयोग जो मृदा पृष्‍ठ पर विद्‍यमान संस्तर (एपीपेडॉन) और पृष्‍ठ के नीचे के संस्तरों के अधस्थल निदानी संस्तर।

Diagnostic surface horizons
निदानी पृष्‍ठ होराइजन / संस्तर मृदा वर्गिकी में अनेक निदानी पृष्‍ठ संस्तर काम में प्रयुक्‍त होते हैं और इन्हें एपिपेडॉन कहते हैं। उदा. एन्थ्रोपिक, हिष्‍टिक, मोलिक, गैरिक, प्लेजन और आर्किक।


logo