निगमन
1. अनुमान का वह प्रकार जिसमें हम सामान्य के आधार पर विशेष निष्कर्ष निकालते हैं।
2. एक या एक से अधिक आधार वाक्यों की सहायता से निकाला गया निष्कर्ष जिसकी व्याप्ति आधार वाक्यों के बराबर अथवा उससे कम होती है।
Deductive Classification
निगमनात्मक वर्गीकरण
तार्किक विभाजन की प्रक्रिया का दूसरा नाम, जिसका आधार यह है कि वह अधिक व्यापक से कम व्यापक की ओर चलती है, जो कि निगमन की एक विशेषता है।
Deductive Definition
निगमनात्मक परिभाषा
आगमनात्मक परिभाषा (inductive definition) से भिन्न वह परिभाषा जो किसी पद के पूर्ण गुणार्थ का स्पष्ट कथन करती हो।
Deductive System
निगमन व्यवस्था
प्रतिज्ञप्तियों का ऐसा समूह, जिसमें वे तार्किक संबंधों के द्वारा, अर्थात् आधार वाक्य और निष्कर्ष के रूप में जुड़ी हुई हों, जैसे कोई भी ज्यामितीय तंत्र।
Deductive Syllogism
दोषपूर्ण न्यायवाक्य
वह युक्ति जिसमें न्याय वाक्य के नियमों का उल्लंघन किया गया हो।
Definiendum
परिभाष्य (पद)
वह पद जिसकी परिभाषा दी जानी है।
Definiens
परिभाषक
वह वाक्यांश जिसके द्वारा किसी पद की परिभाषा दी जाती है।
Definite Description
निश्चयात्मक वर्णन
एक ऐसा शब्द-समुच्चय जो एक निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराता हो। जैसे, `रामचरितमानस का रचयिता`। बर्ट्रेन्ड रसल ने सर्वप्रथम अपने दर्शन में इस शब्द का प्रयोग किया था।
Definition By Division
विभाजक परिभाषा
वह परिभाषा जिसमें हम एक जाति के उसके उपजाति के माध्यम से परिभाषित करते हैं। उदाहरण के लिए, जानवर को हम ऊँट, घोड़े इत्यादि के माध्यम से अभिव्यक्त करते हैं।
Definition By Extension
वस्त्वर्थक परिभाषा
वह परिभाषा जो परिभाष्य पद के द्वारा निर्दिष्ट वर्ग के सदस्यों की गणना पर आधारित हो।