logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Chance theory
संयोग सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण से संबंधित एक सिद्धांत जिसके अनुसार व्यक्ति का किसी विशेष पेशे में प्रवेश केवल संयोग के फलस्वरूप होता है। पूर्व नियोजित अथवा आकस्मिक कारक इसके निर्धारक नहीं हैं।

Change and improvement knowledge
परिवर्तन तथा संवर्धन ज्ञान
विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वर्षों से चले आ रहे शैक्षिक परिवर्तनों के प्रयत्नों से संबद्ध ज्ञान तथा वयस्कों के विकास तथा सीखने की प्रक्रिया और उनके वैयक्तिक विकास के लिए अत्यधिक उपयुक्त नीतियों से संबंधित जानकारी। इनका उपयोग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रि रूप से किया जाता है।

Channels of education
शिक्षा के मार्ग
भारतीय शिक्षा आयोग 1966 की रिपोर्ट में प्रस्तावित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार शिक्षा की तीन प्रणालियां होनी चाहिए, प्रथम, पूर्णकालिक शिक्षा जिसे विद्यालय की औपचारिक शिक्षा भी कह सकते हैं। द्वितीय अंशकालीन शिक्षा जिसे अनौपचारिक तथा प्रौढ़ शिक्षा भी कह सकते हैं। तृतीय स्व-शिक्षा जिसे आजीवन शिक्षा भी कह सकते हैं।

Chem study course
रसायन शास्र अध्ययन पाठ्यक्रम
संयुक्त राज्य अमरीका में विज्ञान अध्ययन समिति द्वारा तैयार किया गया एक पाठ्यक्रम, जिसने अन्य देशों के पाठ्यक्रम को भी प्रभावित किया है। इसके लिए एक प्रयोगशाला दीपिका, एक अध्यापक निर्देशिका, अध्ययन सामग्री में चलचित्र, विशेष उपस्कर, परीक्षण आदि भी तैयार किए गए हैं। यह पाट्यक्रम अधिकांशतः प्रयोगशाला कार्य पर निर्भर होता है।

Child accounting
छात्रीय लेखा
विद्यालय में कुल छात्रों की संख्या, नियमित उपस्थिति संख्या, अनुपस्थिति संख्या, छात्रों के विद्यालय छोड़ने की आयु तथा श्रेणियाँ, त्वरित, औसत तथा मंद प्रगति दर्शानेवाले बालकों की संख्या, अनिवार्य उपस्थिति का नियम तथा प्रमाणपत्र दिए जाने से संबंधित विवरण इत्यादि के लिए प्रयुक्त एक पद।

Child variable
बाल परिवर्त
बाल विकास अध्ययनों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था के अध्ययन से संबंधित चर। ये कई प्रकार के होते हैं जैसे संदर्भ चर, प्रक्रम चर, उत्पाद चर।

Class average
कक्षा औसत
किसी परीक्षण अथवा माप में कक्षा के छात्रों की केंद्रीय वृत्ति, सामान्यतः माध्य का माप। इसका प्रयोग अंक देने अथवा अन्य उद्देशार्थ वैयक्तिक छात्र की औसत से न्यूनाधिक स्थिति जानने के लिए किया जाता है।

Classical aversive conditioning
क्लासिकीय विमुखी अनुकूलन क्लासिकीय अपवर्ती अनुकूलन
एक प्रकार का अनुकूलन जिसके अनुसार प्राणी एक नये अनुकूलित उद्दीपन के प्रति उसी प्रकार रक्षात्मक रूप से अनुक्रिया करता है जिस प्रकार पहले उसको एक अरूचिकर (अनिष्टकर) अनुकूलित उद्दीपन के प्रति करनी पड़ी थी।

Classroom meeting model (social problem solving)
कक्षा सम्मिलन मॉडल
मुख्य रूप से विलियम ग्लैसर द्वारा प्रतिपादित प्रतिरूप जिसमें आत्मबोध तथा अपने और अपने समुदाय के प्रति उत्तरदायित्व पर विशेष बल दिया जाता है। इसको सामाजिक समस्या समाधान प्रतिरूप भी कहते हैं।

Class size
कक्षा आकार
एक प्रशासनिक तथा शिक्षणात्मक इकाई (जिसे कक्षा कहते हैं ) में नियमित रूप से प्रविष्ट छात्रों की संख्या।


logo