केशिकीय उन्नयन
द्रवस्थैतिक सतह के ऊपर केशिकीय प्रभाव से जल का उठाव।
Capillary water
केशिका जल
1. मृदा 'केशिका' अथवा छोटे रंध्रों में धारित जल जिसका तनाव प्रायः पानी के 60 सेंमी. से अधिक होता है।
2. मृदा कणों के चारों ओर सतत परत के रूप में पृष्ठीय तनाव बलों द्वारा रोका गया जल जो मृदा रंध्रों में धारण किया जाता है।
Carbonaceous rock
कार्बनयुक्त शैल
वह शैल अथवा अवसाद जो पादप और प्राणि अवशेषों तथा उनके उत्पादों से युक्त होता है चाहे वे शैलों में एक मूल घटक के रूप में हों या बाद में समाविष्ट हुए हों।
Carbon cycle
कार्बन चक्र
रूपांतरणों का वह अनुक्रम जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड प्रकाश संश्लेषण अथवा रस संश्लेषण द्वारा जीवधारियों में यौगिकीकृत होती है जो श्वसन द्वारा और यौगिकी कारक जीवों की मृत्यु तथा अपघटन से निकलती है और विषमपोषी जातियों द्वारा काम में लाई जाती है तथा अंत में मूल अवस्था में लौटा दी जाती है।
Carbon / nitrogen ratio
कार्बन नाइट्रोजन अनुपात
मृदा अथवा जैविक पदार्थ में जैविक कार्बन (कार्बनिक कार्बन) के भार का कुल नाइट्रोजन के भार से अनुपात।
Carry-over soil moisture
अवशेष मृदा आर्द्रता
फसल-काल में या फसल बोये जाने से पहले शस्य मूल क्षेत्र में संचित आर्द्रता जो परवर्ती फसलों के लिए अंशतः अथवा पूर्णतः काम में आती है।
Cat' clays
कैट' मृत्तिका
गंधक के अपचित रूपों की उच्च मात्रा से युक्त गीली मटियार मृदाएँ जो जल निकास के पश्चात् अत्यधिक अम्लीय हो जाती हैं। ऐसा गंधक के यौगिकों के ऑक्सीकरण और सल्फ्यूरिक अम्ल बनने के कारण होता है।
Catena
कैटीना (मृदा अनुक्रम)
समान जलवायु परिस्थितियों में एक जैसे जनक पदार्थ से व्युत्पन्न लगभग समान आयु की मृदाओं का अनुक्रम जिसके अभिलक्षणों में उच्चावच और जल निकास के कारण भिन्नता होती है।
Catena (obsolete)
कैटेना (लुप्त प्रयोग)
समान जलवायु एवं जनक पदार्थ; किंतु विभिन्न उच्चावस्था और अपवाह अवस्थाओं में विकसित मृदा अनुक्रम। आजकल कैटेना के लिए स्थलानुक्रम का प्रयोग किया जाता है।
Cation
धनायन
1. धनात्मक आवेशवाला आयन। सामान्य मृदा आयन : जैसे कैल्सियम (Ca++), मैग्नेशियम (Mg++), सोडियम (Na++) पोटैशियम (K+), तथा हाइड्रोजन (H+) इत्यादि।
2. धनात्मकरूप से आवेशित आयन जो विद्युत-अपघटन के दौरान कैथोड की ओर आकर्षित होता है।