logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Capitulum
मुंडक
कंटिका का वह समीपस्थ भाग जहाँ पेशियाँ जुड़ती हैं।

Capsid
पेटिका
विषाणु कण का बाहरी आनुवंशिक प्रोटीन आवरण, जो आनुवंशिक पदार्थ को ढके रहता है।

Capsomere
पेटिकांशक
विषाणवीय पेटिका की उप-इकाई

Carbohydrate
कार्बोहाइड्रेट
कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का बना यौगिक, जो जीवों के भोजन का एक मख्य अंश है। पौधे स्वयं इसका निर्माण कर लेते हैं। उदाहरण - शर्करा।

Cardia
जठरागम
ग्रसनी और आंत्र को जोड़ने वाला कपाटीय उपकरण।

Cardiac gland
जठर ग्रंथि
जठर में उपस्थित ग्रंथिया। उदा. नाईगोलाइमंस।

Carnivorous
माँसाहारी
अन्य प्राणियों के मांस को खाने वाला प्राणि।

Case
कोश ट्रोफोटाइलेंकस जाति में एक गोल भंगुर उद्वर्ध जो मादा शरीर के पश्चभाग को पूरी तरह ढके रहता है।

Catabolism
अपचय
जीवों में कोशिकाओं के भीतर होने वाली रासायनिक परिवर्तनों की प्रक्रिया जिसमें जटिल पदार्थ सरल पदार्थों में अपघटित होते या टूटते है और ऊर्जा निकलती है।

Catalogue
वर्गक संग्रह
किसी वर्गक के वर्ककीय और नाम पद्धति विषयक लक्षणों का संदर्भ तत्काल बताने वाली क्रमबद्ध व्यवस्था।


logo