अ- किसी परीक्षण में संकलित दत्त सामग्री को बदलने या प्रभावित करने की प्रवृत्ति ताकि वांछित परिणाम प्राप्त हों।
आ - कुछ हितों अथवा मान्यताओं के लिए किसी परिस्थिति पर अधिक बल देने की प्रवृत्ति।
Bible School
बाइबिल स्कूल
चर्च के तत्वाधान में चलने वाला विद्यालय जहां नियमपूर्वक बाइबिल का अध्ययन कराया जाता हो।
bilateral high school
द्विव-उद्देश्यी उच्च विद्यालय
ऐसा विद्यालय जहां शैक्षिक योग्यताओं के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था हो।
bilateral transfer
द्विपार्शिवक संक्रमण
एक अंग (विशेषतः हाथ) से किए अभ्यास की अर्जित कुशलता का अन्तरण दूसरे ओर के किसी अंग (दूसरा हाथ) से की जाने वाली क्रिया पर होना।
biographical data
जीवनवृत्त
व्यक्ति के जीवन की घटनाओं और उसके व्यक्तिगत विकास से संबंधित सामग्री।
biographical method
जीवन-चरित प्रणाली
अ- बालक के विकास के अध्ययन की एक विधि जिसमें उसके जीवन की विशेष घटनाओं और व्यवहारों का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है।
आ- अध्यापन प्रयोजनों के लिए ऐतिहासिक सामग्री एकत्र करने की प्रणाली जिसमें सभी प्रकार के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य आ जाते हैं।
block building
गृटकों द्वारा निर्माण
लकड़ी, प्लास्टिक आदि के तिकोने, चौकोर आदि छोटे-छोटे टुकड़ों की सहायता से छोटे बच्चों द्वारा भिन्न-भिन्न आकृतियां बनवाना ताकि उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिले।
block substitution test
ब्लाक प्रतिस्थान परीक्षण
विशेष प्रकार के बुद्धि परीक्षण के लिए बच्चों से लकड़ी, प्लास्टिक आदि के रंगीन चौकोर खण्डों को अदल-बदल कर किसी दी हुई आकृति का नमूना बनवाना।
board of control
संचालन-मंडल, संचालन-बोर्ड, नियंत्रण-मंडल
सरकारी प्रभाग अथवा शासी निकाय जो किसी संगठन संस्था का संचालन, नियंत्रण और प्रबंध करे।
board of education
शिक्षा मंडल, शिक्षा बोर्ड
राज्य सरकार द्वारा नियुक्त या निर्वाचित सदस्यों की समिति जो निर्धारित क्षेत्र में लोक-शिक्षा से संबंधित कामों का निर्देशन या संचालन करती है। शिक्षा के विभिन्न स्तरों के लिए विभिन्न मंडल संगठित किए जाते हैं जैसे- माध्यमिक शिक्षा मंडल।