logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Belt of soil water
मृदा जल कटिबंध मृदा एवं अन्य पदार्थों से युक्‍त वातन क्षेत्र का वह भाग जो पृथ्वी की सतह के अति निकट होता है और जिससे पादपों के वाष्पोत्सर्जन या मृदा के वाष्पन द्वारा वायुमंडल में अभिगम्य मात्रा में जल विसर्जित होता है।

Bench terrace
बैंच टेरेस ढलवाँ खेतों के पार निर्मित तटबंध जिसके अनुढाल की ओर सीधा ढाल होता है।

Benefit-cost-ratio
हितलाभ-लागत अनुपात किसी उद्‍यम (फ़ार्म, आदि) से होने वाले हितलाभों का उसकी लागत की तुलना में अनुपात।

Bentonite
बेन्टोनाइट वे परतदार सिलिकेट जिनका निर्माण अधिकांशतः ज्वालामुखी राख के परिवर्तन द्वारा उत्पादित स्मेक्टाइट खनिजों से होता है।

B-Horizon
बी-संस्तर यह संस्तर ए-संस्तर के नीचे होता है और इसकी निम्‍नलिखित विशेषताएँ होती हैं :- 1. सिलीकेट मृत्तिका, लौह, ऐलुमिनियम, ह्यूमस का संचयन अकेले या सम्मिश्रित रूप में होता है, या 2. मृदा में पर्याप्‍त परिवर्तन, जैसे लाल रंग प्रदान करने वाले सेस्क्‍वी आक्साइडों का लेपन जो मृदा संरचनात्मक समुच्‍च्यों के विकास से प्रभावित होता है।

Binomial distribution
द्विपद बंटन एक सेट की सफलता या असफलता व्यक्‍त करने वाला द्विभाजी विकल्प।

Bio-climatics
जीवजलवायु विज्ञान पादप अनुक्रियाओं पर ऊँचाइयों सहित विभिन्‍न भौगोलिक स्थितियों में जलवायुवीय कारकों के प्रभाव का अध्ययन।

Biodegradable
जैव निम्‍नीकरणीय / ह्रासीकरणीय जैव रासायनिक प्रक्रमों द्वारा निम्‍नीकरण।

Biological nitrogen fixation
जैविक नाइट्रोजन यौगिकीकरण सामान्य ताप और दाब पर विशेष जीवाणुओं, शैवालों और एक्टिनोमाइसिटीज द्वारा सम्पन्न नाइट्रोजन यौगिकीकरण की प्रक्रिया।

Biomass
जीवभार, जीवमात्रा निर्धारित क्षेत्र में जीवित पदार्थ की मात्रा।


logo