अ- विद्यालय स्तर से आगे की अव्यावसायिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक योग्यताओं का संयोजन जिसमें साधारणतया मौखिक या शाब्दिक निष्पत्ति और गणितीय सौकर्य पर बल दिया जाता हो।
आ- सामान्य या विशेष योग्यता जिसका माप तथाकथित 'अमूर्त' बुद्धि के [परीक्षणों] से किया जाए।
academic achievement
शैक्षिक उपलब्धि
शैक्षिक विषयों में छात्रों द्वारा प्राप्त योग्यता और कौशल जिसे साधारणतया परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से मापा जाता है।
academic aptitude
शैक्षिक अभिक्षमता
अ- अमूर्त चित्रण से तथा साहित्यिक या क्लासिकी अनुभवात्मक क्रियाओं में सफलतापूर्वक भाग लेने की संभाव्य योग्यता।
आ- पढ़ाई लिखाई का उत्तरदायित्व लेने तथा उसे पूरा करने की क्षमता।
academic costume (academic reglia)
शैक्षिक परिधान
शैक्षिक समारोहों पर पहना जाने वाला औपचारिक परिधान, जो किसी विशेष पद या उपलब्धि अथवा वर्ग की सदस्यता का सूचक होता है।
academic council
विद्या परिषद
विश्वविद्यालयों में शैक्षिक कार्यों के सम्बंध में निर्णय करने के लिए गठित परिषद जिसके सदस्य विश्वविद्यालय के पदाधिकारी होते हैं। परिषद के लिए इन सदस्यों को नामांकित अथवा निर्वाचित किया जाता है।
academic course
शैक्षिक पाठ्यक्रम
अ- व्यावहारिक विषयों से अलग अध्ययन का सांस्कृतिक या सैद्धांतिक पक्ष।
आ- शिक्षा के किसी भी स्तर पर वह पाठ्यक्रम जो व्यावसायिक पाठ्यक्रम से भिन्न है।
academic degree
शैक्षिक उपाधि
किसी निर्धारित स्तर की शिक्षा सफलतापूर्वक प्राप्त कर लेने पर विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली उपाधि।
academic freedom
शैक्षिक स्वतंत्रता
अ- अध्यापकों का छात्रों को पढ़ाते समय अथवा कक्षा के बाहर अपने विचारों को स्वतंत्रता से प्रकट करने का अधिकार।
आ- अध्यापकों और छात्रों को पढ़ाने और शोध करने में विषय और विधि आदि की स्वतंत्रता।
academic record
शैक्षिक अभिलेख, शैक्षिक- वृत्त
छात्रों द्वारा अध्ययन किए जाने वाले विषयों में प्राप्त अंकों का ब्यौरा। साधारणतया इसमें छात्रों की विशेष उपलब्धियों अथवा असफलताओं और उन पर की गई कार्यवाहियों का उल्लेख भी किया जाता है।
academic session
शैक्षिक सत्र
शैक्षिक संस्थाओं मे किसी विशेष तिथि से आरम्भ होने वाले वर्ष की वह निर्धारित अवधि जिसमें एक कक्षा का पाठ्यक्रम पूरा किया जाता है।