पेशी तंतुकों का समूह जिसमें संवेदी तंत्रिकात्य होते हैं और जो एक प्रकार के ऊतक द्रव और संयोजी ऊतक के प्रावर से घिरा होता है।
Musical intelligence
सांगीतिक बुद्धि
मनस् सिद्धांत का एक माड्यूल जिसका सम्बंध स्वराघात, लय, ध्वनिरूप तथा स्वर सम्बंधी गुणों की प्रत्यक्षण योग्यता से है।
Muscular sensation
पेशीय संवेदन
अ. पेशियों में स्थित संवेदी अंगों में उद्दीपन होने पर अनुभव किया जानेवाला एक दबाव विशेष। ब. पेशीय गतियों की अनुभूति।
Music therapy
संगीत चिकित्सा
मनोविकारों के उपचार की एक प्रणाली जिसमें किसी भी प्रकार के संगीत की सहायता ली जाती है। यह प्रणाली अपने आप में पूर्ण चिकित्सा-प्रणाली नहीं है।
Mutation theory
उत्परिवर्तन सिद्धांत
आनुवंशिकी का एक सिद्धांत जिसके अनुसार जीन या वंशसूत्रों में किसी न किसी अवस्था में अकस्मात् कुछ ऐसे अव्यवस्थित परिवर्तन होते रहते हैं जिसके कारण उनके द्वारा निर्धारित लक्षणों या विशेषताओं में भी नए-नए परिवर्तन आ जाते हैं और इसी से आगे की पीढ़ी में पहले की पीढ़ी की अपेक्षा स्पष्ट जन्मजात अंतर पाए जाते हैं।
Myelinogenetic law
मज्जाविकास नियम
तंत्रिकीय क्रियाशीलता का एक सिद्धांत जिसके अनुसार कोई भी तंत्रिका तब तक कोई क्रिया नहीं करती जब तक कि उसके चारों ओर धवल मज्जाच्छद विकसित नहीं हो जाता।
Myelin sheath
धवलमज्जाच्छद
एक प्रकार का सफेद वसामय पदार्थ जो अंतस्थ तंत्रिका तंतुओं के चारों ओर लिपटा होता है।
Myelon
मेरूरज्जु, सुषम्ना
पूरी पीठ में ऊपर से नीचे तक जाने वाली तंत्रिकीय ऊतकों की एक मोटी लंबी रज्जु जो रीढ़ की हड्डी की नली में बंद होती है।
Myoclonic epilepsy
पेशी अवमोटनी अपस्मार
अपस्मार की एक दशा जिसमें पेशियों में बारी बारी से लगातार अनम्यता और शिथिलता आने से उनमें मरोड़ और ऐंठन होती रहती है।
Myofibrill
पेशीतंतुक
पेशी कोशिका में पतले डोरे जैसा एक प्रकार का संकुचन शील पदार्थ।