logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Credit balance
जमा शेष
किसी ग्राहक या जमाकर्ता के खाते में नामे की अपेक्षा जमा का आधिक्य जो उसकी शुद्ध मालियत का द्योतक है।

Credit control
उधार-नियंत्रण
क़र्ज की सुविधाओं के प्रयोग पर अंकुश। यह केंद्रीय बैंक द्वारा लगाया जाता है। पद्धति प्रायः यह है कि जब अंकुश कड़ा करना हो तब ब्याज-दर बढ़ा दी जाती है और जब अंकुश ढीला करना हो तब ब्याज-दर घटा दी जाती है।

Credit guarantee
साख गारन्टी, साख-प्रत्याभूति
किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा दी गई इस बात की गारन्टी कि यदि क़र्जदार समय पर ऋण की चुकौती नहीं करता तो गारन्टीकर्ता उसका दायित्व स्वयं वहन कर लेगा।

Credit instrument
उधार-प्रपत्र, साख-पत्र
वे लिखित दस्तावेज़ जिनके द्वारा धनराशि का हस्तांतरण किया जाता है। चैक, धनादेश, ड्राफ़्ट, हुंडियाँ आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।

Credit note
जमा- पत्र
ऐसा दस्तावेज़ जो एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को यह सूचित करने के लिये जारी किया जाता है कि किसी सौदे से संबंधित कोई धनराशि द्वितीय पक्ष के खाते में जमा कर दी गई है। ऐसा करने की आवश्यकता तब पड़ती है जब या तो पहले बेचे हुए माल का कोई हिस्सा ख़रीदार द्वारा लौटाया गया हो या भूल से बीजक में अधिक रक़म लगा दी गई हो और भुगतान के बाद उसका पता लगा हो या कोई ऐसी बात हुई हो जिसके कारण किसी पक्ष के खाते में कोई रक़म बिना भुगतान पाए ही जमा करनी जरूरी हो।

Creditor
लेनदार, ऋणदाता; उत्तमर्ण
वह व्यक्ति (या प्रतिष्ठान) जो किसी सौदे के एवज़ में दूसरे पक्ष से कोई धनराशि लेने का दावेदार है;
वह व्यक्ति जिसे किसी से रक़म वसूलने का क़ानूनी अधिकार है चाहे उसने ऋण दिया हो अथवा नहीं।

Creditor's ledger (=bought ledger = purchase ledger)
लेनदार खाता, खरीद खाता, क्रय खाता
ऐसा खाता जिसमें लेनदारों के लेखे रहते हैं। इस खाते का योग सामान्य खाते में रखे जाने वाले नियंत्रण लेखे के जमा-शेष के बराबर होता है। इसका प्रयोग स्वतः संतुलन खाता प्रणाली में होता हैं।

Credit purchase
उधार ख़रीद, उधार क्रय
वस्तुओं और सेवाओं की इस वायदे पर ख़रीद कि उनका भुगतान बाद में किया जाएगा।

Credit sale
उधार बिक्री
किसी वस्तु या सेवा की ऐसी बिक्री जिसका भुगतान ख़रीदार ने बाद में करने का वायदा किया है।

Credit squeeze
उधार-अधिसंकुचन
सरकार अथवा केंद्रीय बैंक द्वारा व्यापारियों आदि को क़र्ज देने पर लगाए गए कठोर प्रतिबंध जो मुख्यतः मुद्रास्फीति को रोकने के लिये लगाये जाते हैं।


logo