logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Involuntary Ideas
अनैच्छिक प्रत्यय बर्कले के अनुसार, बाह्य वस्तुओं के प्रत्यय जो व्यक्ति की इच्छा के अधीन नहीं होते अपितु ईश्वर की इच्छा से उसके मन में आते हैं : बर्कले बाह्य वस्तुओं को ऐसे प्रत्ययों से अभिन्न मानते हैं।

Inwardization
आभ्यंतरीकरण कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य के दर्शन में, विषयी की क्रमशः सभी बाहरी तत्वों से स्वयं को विच्छिन्न कर अन्तर्मुखीकरण की प्रक्रिया।

I' Proposition
आई' प्रतिज्ञप्ति पारंपरिक तर्कशास्त्र में, अंशव्यापी विधायक प्रतिज्ञप्ति : `कुछ उ वि हैं`।

Irrationalism
अतर्कबुद्धिवाद मानवीय प्रज्ञा या तर्कबुद्धि को सर्वोच्च प्रमाण मानने का विरोध अथवा विरोध करने वाला मत, विशेषतः वह मत कि तत्व अथवा वास्तविकता का स्वरूप तर्कबुद्धिगम्य या तर्कबुद्धिपरक प्रणालियों के द्वारा प्राप्य नहीं है।

Irreflexive Relation
अपरावर्ती संबंध ऐसा संबंध जो किसी वस्तु का स्वयं अपने साथ नहीं हो सकता, जैसे, `के उत्तर में`, `का पति` इत्यादि।

Irreligion
धर्मराहित्य धार्मिक प्रवृत्ति का अभाव।

Irreversibility
अनुत्क्रमणीयता विशेषतः काल की यह विशेषता कि उसके विभिन्न अंशों के क्रम को उल्टा नहीं जा सकता।

Isolationism
पृथक्तावाद एक सौंदर्यशास्त्रीय मत जिसके अनुसार किसी भी कलाकृति को सम्यक् रूप से समझने के लिए एकाग्र होकर किसी भी बाहरी तत्व की ओर ध्यान दिए बिना उसे देखते, सुनते या पढ़ते जाना आदि आवश्यक होता है। अंतर के लिए देखिए `contextualism`।

Isosthenia
समबलता वह अवस्था जिसमें किसी बात के पक्ष और विपक्ष में प्रमाण या तर्क बिल्कुल बराबर शक्ति का होता है।

Iterated Modality
पुनरावर्ती प्रकारता निश्टयमात्र - सूचक शब्द की आवृत्ति से प्रकट निश्चयमात्र, जैसे `संभवतः संभव` या `अनिवार्यतः अनिवार्य`।


logo