किसी फोर्जित वयव में एक विशेष प्रकार के औजार से खांचा बनाना।
Fullering tool
फुलरन औजार
लोहागिरी में खांचेदार औजार, जिसको फोर्जन वस्तु पर रख कर पीटते हैं जिससे समतल पृष्ठ प्राप्त होता है।
Fundamental frequency
मूल आवृत्ति
वह न्यूनतम आवृत्ति जिस पर तन्त्र मुक्त कम्पन करता है।
Fundamental mode of vibration
कम्पन की मूल विधा
वह विधा जिसकी प्रकृत आवृत्ति न्यूनतम होती है।
Furnace
भट्टी
वह कक्ष, जिसमें ईंधन को प्रज्जवलित करके पानी गर्म किया जाता है, धातु एवं अन्य पदार्थों को गलाया जाता है, तथा अनेक प्रकार के पदार्थों को गर्म तथा पकाया जाता है।
Fusibility
संगलनीयता
पदार्थ का वह गुण जिससे वह गलकर समिश्रित हो सके।
Fusible plug
संगलनीय प्लग
संगलनीय प्लग का कार्य बॉयलर में पानी का तल एक नियत तल से कम होने पर भाप द्वारा आग बुझाना है।