किसी बाह्य घटना के प्रति किसी भी ज्ञात इंद्रिय की सहायता के बिना ही होने वाला प्रत्यक्षण।
Extra-spectral hue
स्पैक्ट्रमेतर वर्ण
स्पैक्ट्रम की वर्ण शृंखला से बाहर के रंग जो वर्णक्रम के चरम नीललोहित और चरम लोहित वर्ण के बीच होते हैं।
Extraversion (extroversion)
बहिर्मुखता
किसी व्यक्ति की अभिरुचियों और शक्तियों की, मुख्य रूप से अपने से अलग बाह्य या वस्तुपरक पदार्थों और सामाजिक गतिविधियों की ओर ही उन्मुख रहने की प्रवृत्ति।
Extrinsic motivation
बाह्य अभिप्रेरण
किसी कार्य से मिलने वाले सुख या दु:ख की चिंता न कर केवल उसके करने या न करने से मिलने वाले पुरस्कार या दंड की संभावना से नियंत्रित होने वाला व्यवहार, जैसे- अभीष्ट कार्य को पूरा करने से जो संतोष मिलता है उसे ध्यान में न रख पुरस्कार पाने की भावना से ही कोई काम करना।
Eye mind assumption
दृष्टि मनस् पूर्वधारणा
इस पूर्वधारणा के अनुसार नेत्र स्थिरीकरण की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि उस क्षण कार्यरत स्मृति को सूचना की कितनी मात्रा का प्रक्रमण करना पड़ता है।