वस्तुओं तथा सेवाओं की क़ीमत निर्धारित करने का एक तरीक़ा जिसके अंतर्गत (वस्तु या सेवा की) उत्पादन-लागत और कुछ निश्चित राशि या प्रतिशत लाभ के लिये जोड़ कर क़ीमत नियत की जाती है।
Cost-push inflation
लागतजन्य स्फीति, लागताधिक्य स्फीति
जब उत्पादन-लागत में असामान्य वृद्धि होने के कारण क़ीमतें बढ़ती हैं तो इसे 'लागतजन्य स्फीति' कहते हैं।
Cottage industry
कुटीर उद्योग
ऐसा उद्योग जिसमें परिवार के सदस्य प्रायः साधारण पारंपरिक औज़ारों के प्रयोग से वस्तुओं का निर्माण करते हैं और इन वस्तुओं की अधिकांश खपत आसपास के क्षेत्रों में ही होती हैं।
Counterfeit coin
जाली सिक्का
ऐसा सिक्का जिसे इस तरह बनाया गया है कि हूबहू टकसाली लगे और जिसे धोखे-धड़ी से वैध मुद्रा की भाँती बाज़ार में चलाया जा सके। ऐसा करना सर्वत्र ग़ैर-क़ानूनी माना जाता है।
Counterfoil
प्रतिपर्ण, अधपन्ना
किसी चैक, रसीद या प्रपत्र का वह हिस्सा जिसमें दूसरे अर्थात् बड़े वाले हिस्से में व्यौरेवार दी गई बातों का उल्लेख हो और जो बड़े हिस्से से फाड़कर अभिलेखार्थ रख लिए जाने के लिए हो।
Countermand of payment
अदायगी-प्रत्यादेश, भुगतान-प्रत्यादेश
चैक के आहरणकर्ता द्वारा चैक काट देने के बाद बैक को उसका भुगतान न करने का आदेश। इसके बावजूद यदि बैंक चैक को प्रमाणित कर दे अथवा असावधानी से उसका भुगतान कर दे तो उसके लिए बैंक स्वयं ज़िम्मेदार होगा।
Countervailing duty/tariff
प्रतिकारी शुल्क, प्रतिकारी टैरिफ़
निर्यातक देश द्वारा अपने किसी माल के निर्यात पर दी गई आर्थिक सहायता, अधिदान या अन्य रियायत को निरस्त करने और देशी उद्योगों को प्रतियोगिता-क्षम बनाने के लिये आयातक देश द्वारा उस माल पर लगाया गया तदनुरूप शुल्क।
Coverage
1. आड़ 2. संरक्षण, बीमा; बीमाकृत राशि
1. आड़ : किसी देयता की पूर्ति के लिये उपलब्ध धन।
2. संरक्षण, बीमा : पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न जोखिमों से हो सकने वाली हानियों के प्रति सुरक्षा।
बीमाकृत राशि : वह रक़म जिसका बीमा किया गया है।
Covering note
अंतरिम बीमापत्र, संरक्षण-पत्र
औपचारिक पॉलिसी जारी होने तक बीमादार को आश्वस्त करने के लिए बीमा एजेन्ट द्वारा दिया गया पत्र जिसमें उसे यह सूचना दी जाती है कि बीमा कंपनी बीमाकृत जोखिम के प्रति सुरक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हो चुकी है।
Credit
1. साख; उधार, ऋण 2. जमा, क्रेडिट
1. साख : धन उधार लेने की सामर्थ्य।
उधार, ऋण : क़र्ज़दार को दिया गया धन।
2. जमा, क्रेडिट : दोहरी प्रविष्टि पद्धति में लेखे की दायीं तरफ़ की गई प्रविष्टि जो किसी परिसंपत्ति या ख़र्च में कमी अथवा देयता या आय में वृद्धि की द्योतक होती है;