logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Crane, balance
संतुलन क्रेन
यह दो भुजावाली क्रेन है एक भुजा भार वहन करती है तथा दूसरी पर प्रतितोलक यंत्रावली लगी होती है। जिसे इस प्रकार व्यवस्थित किया जाता है कि वह स्वतः समायोजित होने लगती है।

Crane, cantilever
प्रास क्रेन
इस प्रकार की क्रेन मे जिब टेक - अवयव से बाहर लटकी रहती है तथा प्रतिसंतुलित भी रहती है। इनका इस्तेमाल प्रायः खनिज पदार्थ को कटान तली से संग्रह स्थल तक ले जाने में किया जाता है।

Crane, derricing jib
डैरिक जिब क्रेन
इस क्रेन में स्तम्भ और जिब के मध्य रज्जु की लम्बाई को बदलने से इसके कार्य-क्षेप को बदला जा सकता है।

Crane, floating
प्लवमान क्रेन
पान्ट्न पर आरोपित विशालय क्रेन, इसका इस्तेमाल गोदीं में किया जाता है।

Crane, Gantry
गन्टरी क्रेन
चल क्रेन जिसमें टांगे लगी होती ह जो इसे धरातल पर पटरियों पर सम्हाले रहती हैं।

Crane, goliath
गोलियथ क्रेन
एक विशालयकाय चल क्रेन।

Crane, hercules
हरकूलीज क्रेन
भाप चालित चल क्रेन, जिसमें घूमने वाली जिब लगी होती है। इन क्रेनों का इस्तेमाल बन्दरगाह के कार्यों में कंक्रीट ब्लॉक के स्थापन के लिये किया जाता है।

Crane, horizontal
क्षैतिज क्रेन
सुवाह्य भापचालित संतुलित क्रेन इसमें क्षैतिज सिलिंडर लगा होता है।

Crane, hydraulic
द्रवीय क्रेन / द्रवचालित क्रेन
द्रवीय शक्ति की सहायता से प्रचालित क्रेन।

Crane, jib
जिब क्रेन
इस क्रेन, में एक नत भुजा घूर्णात्मक उदग्र स्तम्भ के पाद पर बंधी होती है तथा तान दण्ड ऊपर के दोनों सिरों से बंधी होती है और नत जिब को सहारा प्रदान करती है। चैन स्तम्भ पर अरोपित विंच से गुजरती हुई जिब भुजा के सिरे पर बंधी पुली पर से गुजरती है।


logo