logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Pure culture
शुद्ध संबर्ध
एकल कोशिका के विभाजनों से प्राप्त असंदूषित संवर्ध । संवर्ध में बहुधा शुद्ध और असंदूषित शब्दों को एक दूसरे के स्थान पर प्रयुक्त किया जाता है ।

Pus
पूय
शोथ का तरल उत्पाद जिसमें सीरम, जीवाणु, मृत कोशिकाएं और श्वेताणु (ल्यूकोसाइट) होते हैं ।

Putrefaction
पूयन, सड़न
प्रोटीन, पेप्टाइड एवं ऐमीनो अम्ल का अवायवीय अपघटन ।

Pycnidium
पिकनिडियम
कवकों में अलैंगिक फलन करने वाली संरचना अथवा काय ।

Pyemia
पूतिरक्तता, पूयरक्तता
प्रतिजीवरक्तता (सैप्टीसीमिया) का प्रकार जिसमें रुधिर प्रवाह में होने वाले पूतिजनक जीव विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में द्वितीयक केंद्र स्थल लेते हैं ।

Pyocin
पायोसिन
स्यूडोमोनास एरूमिनोसा के द्वारा उत्पन्न बैक्टीरियोसिन का प्रकार ।

Pyogenic microbe
पूतिजन सूक्ष्मजीव
शरीर में पूति उत्पन्न करने वाला सूक्ष्मजीव ।

Pyrenoid
पाइरानॉइड, पाइरीनाभ
शैवालों के हरित लवकों में विद्यमान एक प्रोटीनमय कोशिका अंगक जो मंड आच्छद से घिरा होता है ।

Pyrogen
पूतिजन
वह रसायन जो शरीर के तापमान को नियमन करने वाले हाइपोथैलेमस के प्रभावित करके तापमान को बढ़ा देते है ।


logo