logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Motor area
प्रेरक क्षेत्र
प्रमस्तिष्कीय वल्कुट के ललाट खंड़ों के तीन क्षेत्रों में से मध्य पूर्व का क्षेत्र जो केंद्रीय या मध्यवर्ती परिरेखा के ठीक पहले या सामने होता है और जिसे विद्युत्तधारा द्वारा उद्दीप्‍त किए जाने पर शरीर के विभिन्न अंगों में गति पैदा होती है।

Motor diffusion
गति विसरण, पेशीय विसरण
विकास की प्रारंभिक अवस्थाओं में अनिर्दिष्‍ट एवं व्यापक अनुक्रियाएं करने की प्रवृत्‍ति।

Motor equivalence
गति तुल्यता
विभिन्न पेशीय गतियों में से किसी समय एक गति द्वारा केवल एक ही कार्य कर सकने का शरीरक्रियात्मक तथ्य, जैसे कोई चूहा प्रयोग उपकरण के पलायन या बचाव लीवर को या तो अपने पंजे से दबा सकता है या दांतों से, किंतु दोनों से एक साथ नहीं।

Motor nerve
प्रेरक तंत्रिका
किसी पेशी में जाकर समाप्‍त होने वाली कोई भी अपवाही तंत्रिका।

Motor reaction type
पेशीय प्रतिक्रिया प्ररूप
प्रतिक्रिया समय संबंधी प्रयोगों में ऐसे व्यक्‍तियों या प्रतिक्रिया-समूह के लिए प्रयुक्‍त शब्द जो यथाशीघ्र अनुक्रिया करने के लिए पूर्णत: तैयार रहते हैं और जिनका ध्यान अभीष्‍ट गति की ओर ही लगा रहता है।

Motor set
पेशीय विन्यास
अनेक विशिष्‍ट स्थितियों में अभीष्‍ट कार्य के लिए उपयुक्‍त संकेत मिलते ही पेशियों की तत्काल उस ओर निर्दिष्‍ट होकर उपयुक्‍त प्रतिक्रिया करने के लिए तैयार हो जाने की दशा।

Motor system
प्रेरक तंत्र
रेखित पेशियों, उन्हें उत्‍तेजित और क्रियाशील करने वाली तंत्रिकाओं और मेरुरज्जु एवं मस्तिष्क की कुछ गति संबंधी संरचनाओं का समूह।

Motor unit
गतितंत्रिका इकाई
कोई भी तंत्रिका कोशिका, उसके अक्षतंतु और उससे निकलने वाले पेशीय तंतुकों का समूह।

Motor-end plate
पेशीय अंत्य पटि्टका
प्रेरक न्यूरोन और किसी पेशी का सम्पर्क स्थल।

Muller Lyer illusion
मूलर लायर भ्रम
एक प्रकार का ज्यामितीय भ्रम जिसमें कोई तीरनुमा सिरे वाली रेखा उतनी ही लम्बी दूसरी ऐसी रेखा से छोटी लगती है जिसके सिरे पंखनुमा हों।


logo