logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Intuition
अंतःप्रज्ञा 1. ऐन्द्रिक-बौद्धिक स्तर से परे का ज्ञान। 2. अनुभवातीत ज्ञान को प्राप्त करने की एक विशिष्ट शक्ति।

Intuitionism
अंतःप्रज्ञावाद वह मत जिसके अनुसार अन्तः प्रज्ञा ज्ञान प्राप्ति का एक विशिष्ट स्रोत है। इसके अनुसार व्यक्ति को शुभ-अशुभ का ज्ञान अंतः प्रज्ञा से परिणाम-निरपेक्ष रूप में होता है।

Intuitionist Logic
आंतःप्रज्ञ तर्कशास्त्र पारंपरिक तर्कशास्त्र से भिन्न तथा अंतःप्रज्ञा को सत्यता का स्रोत मानने वाला तर्कशास्त्र : ब्राउवर (Brouwer) इत्यादि विचारकों के अनुसार तर्कशास्त्र कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं रखता बल्कि गणित के अंतःप्रज्ञा से ज्ञात संप्रत्ययों पर ही आधारित है।

Intuitive Induction
आंतःप्रज्ञ आगमन जॉनसन के अनुसार, वह सामान्य प्रतिज्ञप्ति जिसका बोध तत्काल एक ही विशेष दृष्टांत से हो जाता है।

Invariant Property
अव्यभिचारी गुणधर्म वस्तु का वह गुण-धर्म जो प्रत्येक परिस्थिति एवं व्यवहार में अपरिवर्तित रहता है।

Inverse
विपरिवर्तित विपरिवर्तन की क्रिया से प्राप्त वाक्य, अर्थात् विपरिवर्तन का निष्कर्ष। देखिए `inversion`।

Inverse Deductive Method
प्रतिलोम निगमन प्रणाली किसी जटिल कार्य का कारण ढूँढने में प्रयुक्त एक प्रणाली, जिसके अनुसार पहले उस कार्य के अनेक उदाहरणों का प्रेक्षण करके यह पता किया जाता है कि कौन-सी परिस्थिति सभी में समान है और फिर उसे कारण मानते हुए उच्चतर नियमों से यह निगमित किया जाता है कि उससे उस कार्यविशेष की उत्पत्ति स्वाभाविक है।

Inverse Inference
प्रतिलोम अनुमान कार्नेप (Carnap) के अनुसार, सांख्यिकी अनुमान का एक प्रकार, जिसमें एक नमूने के प्रेक्षण के आधार पर पूरे वर्ग के विषय में निष्कर्ष निकाला जाता है।

Inversion
विपरिवर्तन एक प्रकार का अव्यवहित अनुमान, जिसमें निष्कर्ष का उद्देश्य आधारवाक्य के उद्देश्य का व्याघातक होता है। जैसे : सभी उ वि हैं; ∴ कुछ अ-उ वि नहीं हैं।

Invertend
विपरिवर्त्य विपरिवर्तन का आधारवाक्य अर्थात् वह वाक्य जिसका विपरिवर्तन करना होता है। देखिए `inversion`।


logo